महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब का कहर, सात लोगों की मौत के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र के पुणे जिले में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। इन मौतों के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शराब सप्लायर योगेश व ...और पढ़ें

पुणे में जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत (AI जनरेटेड तस्वीर)
HighLights
पुणे में जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत
पिंपरी-चिंचवाड़ और हडपसर में हुई घटनाएं
शराब सप्लायर योगेश वानखेड़े को किया गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे जिले एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुणे शहर और पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुणे के एक पुलिस अधिकारीन ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने योगेश वानखेड़े नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ़्तार किया है, जिसे पहले पुणे राज्य आबकारी विभाग ने हिरासत में लिया था। आरोप है कि इसी व्यक्ति ने दोनों जगहों पर शराब की सप्लाई की थी। आगे की जांच जारी है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पिंपरी चिंचवड़ में कथित तौर पर नकली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि पुणे में पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की मौत में भी इसी तरह के एंगल की जांच की जा रही है।
8 लोग हिरासत में
अधिकारियों ने बताया कि पिंपरी चिंचवड़ में हुई मौतों के सिलसिले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि जहरीली शराब पीने के शक में तीन लोगों का वहां के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खबरें और भी
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई सात मौतों की जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि पिंपरी चिंचवड़ के फुगेवाड़ी इलाके में मेथनॉल मिली शराब की कथित सप्लाई के सिलसिले में एक मुख्य शराब तस्कर समेत कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस उपायुक्त (जोन 1) संदीप अटोले ने कहा, "फुगेवाड़ी में कई मौतों के बाद हमने जांच शुरू की। हमने पाया कि अब तक सात लोगों की मौत कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई है, और तीन अन्य का इलाज चल रहा है।" हालांकि, अभी टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौतों के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।
अधिकारी ने बताया कि राज्य आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त अभियान में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस ने शहर के हडपसर इलाके में 24 घंटों में तीन लोगों की मौत के बाद ज़हरीली शराब के एंगल पर केंद्रित जांच शुरू कर दी है।
राज्य आबकारी आयुक्त अतुल कनाडे ने कहा, "विभाग ने मौतों के बाद जांच शुरू कर दी है। हमने योगेश वानखेड़े नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसने फुगेवाड़ी और हडपसर दोनों जगहों पर शराब की सप्लाई की थी। उसे पिंपरी चिंचवड़ पुलिस को सौंप दिया गया है, और वे आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।