Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Result 2026: पहले जेईई मेन और अब नीट परीक्षा में लहराया परचम, जानें क्या है टॉपर पांशुल बंसल का सक्सेस मंत्र

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 11:37 AM (IST)

    हरियाणा के रहने वाले पांशुल बंसल ने नीट यूजी की परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने परीक्षा में कुल 99.9999 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वह नीट परीक्षा से ...और पढ़ें

    NEET UG Result 2026: कौन हैं नीट टॉपर पांशुल बंसल।

    NEET UG Result 2026: कौन हैं नीट टॉपर पांशुल बंसल।

    HighLights

    1. पांशुल बंसल हरियाणा के रहने वाले हैं।

    2. पांशुल ने नीट यूजी की परीक्षा में कुल 715 अंक हासिल किए हैं।

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने नीट यूजी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में पंजाब के रहने वाले आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। नीट यूजी की परीक्षा में टॉप करने वाले Panshul Bansal पिछले दो सालों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बता दें, पांशुल बंसल बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहते थे। 

    कौन हैं नीट टॉपर पांशुल बंसल

    नीट यूजी की परीक्षा में टॉप करने वाले पांशुल बंसल हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने परीक्षा में 720 अंकों में से कुल 715 अंक हासिल किए हैं। अगर बात पर्सेंटाइल की जाए तो उन्होंने परीक्षा में 99.9999 हासिल किया है।

    बचपन के सपने को किया पूरा

    पांशुल बंसल बचपन से ही डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते थे। उन्होंने कक्षा 8वीं में ही डॉक्टर बनने का सपना अपनी आंखों में बुन लिया था। डॉक्टर बनने के लिए उन्होंने दो साल दिन-रात कड़ा परिश्रम किया। बता दें, पांशुल ने डॉक्टर बनने के लिए कक्षा 11वीं से ही नीट परीक्षा को क्रैक करने के लिए कोचिंग शुरू कर दी थी।

    जेईई मेन में भी लहराया परचम

    नीट यूजी की परीक्षा में परचम लहराने वाले पांशुल बंसल ने जेईई मेन की परीक्षा में भी उपलब्धि हासिल की थी। बता दें, पांशुल बंसल ने JEE Main 2026 की परीक्षा में भी 99.5 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त किया था। पांशुल बंसल शुरुआत से ही पढ़ाई में एक होनहार छात्र रहे हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए थे।

    खबरें और भी

    इस स्ट्रेटजी से किया नीट क्रैक

    पांशुल बंसल ने नीट परीक्षा की तैयारी के दौरान नियमित रूप से 8 घंटे की पढ़ाई की। साथ ही प्रश्नों के स्वरूप को गहराई से समझने के लिए उन्होंने पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को भी हल किया। पांशुल ने पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचि के लिए भी समय निकाला। उन्हें फाइनेंस जुड़े उपन्यास पढ़ना, पियानो बजाना और स्केटिंग बेहद ही पसंद है।

     

    यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Toppers List: आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने नीट यूजी की परीक्षा में हासिल की AIR-1 रैंक, यहां देखें टॉप-10 टॉपर्स लिस्ट