सुनिधि कुमारी: पिता के सपनों को पूरा करने के लिए बनीं DSP, 2 बार असफला के बाद तीसरे प्रयास में क्रैक किया BPSC
बिहार नवादा जिले की रहने वाली सुनिधि कुमारी ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 800वीं रैंक हासिल करके न केवल अपने जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि उ ...और पढ़ें

सुनिधि कुमारी: यहां पढ़ें सक्सेस स्टोरी।
HighLights
अपने पिता के सपनों को किया पूरा।
प्रोफेसर बनने का था सपना।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके अंदर सपनों को पूरा करने का जुनून और जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने की लगन है, तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी आपको विषम परिस्थितियों में सपनों को पूरा करने से रोक नहीं सकती है। इसी का एक जीता जागता उदाहरण है बिहार नवादा जिले की रहने वाली सुनिधि कुमारी की। सुनिधि कुमारी ने BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 800वीं रैंक हासिल की है।
यह सफलता उन्हें रातोंरात नहीं मिली है, बल्कि अपने पिता के इस सपनें को पूरा करने के लिए उन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत की है। सुनिधि कुमारी आज उन तमाम युवाओं के लिए एक प्रेरणा की मिसाल हैं, जो प्रतियोगी परीक्षा में असफलता के बाद हार मान लेते हैं।
पिता के अधूरे सपनों को किया पूरा
बीपीएसई की परीक्षा में सफलता के बाद सुनिधि कुमारी ने बताया कि वह हमेशा से ही एक प्रोफेसर बनना चाहती थीं और रिसर्च के क्षेत्र में बेहतरीन काम करना चाहती थीं। लेकिन उनके पिता का सपना था कि वह अधिकारी बनकर देश की सेवा करें। पिता की मृत्यू के बाद सुनिधि ने अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत की और BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 800वीं रैंक हासिल करके उप-पुलिस अधीक्षक का पद हासिल किया।
दो बार टूटी उम्मीद
बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी का सफर सुनिधि के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। परीक्षा की तैयारी के दौरान उनकी कई बार उम्मीदें टूटी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और धैर्य बनाए रखा। उनका यह तीसरा प्रयास था। इससे पहले वह इंटरव्यू तक पहुंची थी। लेकिन कुछ नंबरों की कमी के कारण उनका अंतिम चयन नहीं हो पाया। परीक्षा में लगातार दो बार असफलता मिलने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी कमियों को पहचानकर दोबारा परीक्षा की तैयारी शुरू की।
खबरें और भी
सेल्फ स्टडी से हासिल की सफलता
परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद सुनिधि ने बताया कि उन्हें परीक्षा की अधिकांश तैयारी सेल्फ स्टडी की मदद से की। परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने रोजाना लेखन का अभ्यास किया और अपने आधार को मजबूत बनाने के लिए NCERT किताबों का सहारा लिया। इसके साथ ही इंटरव्यू में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने मॉक इंटरव्यू भी दिया।
बचपन से ही मेधावी स्टूडेंट
सुनिधि कुमारी बचपन से ही पढ़ाई में एक मेधावी स्टूडेंट रही है। उन्होंने कक्षा 10वीं की पढ़ाई नवादा के मानस भारती स्कूल से और कक्षा 12वीं की पढ़ाई राजेंद्र मेमोरियल महिला कॉलेज से पूरी की है। कक्षा 12वीं पूरी करने के बाद उन्होंने विमेंस कॉलेज पटना से स्नातक और एएन कॉलेज पटना से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा, पीजी की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल जीता।