MBBS एडमिशन के लिए 63296 सरकारी सीटें उपलब्ध, राज्यवार जानें टॉप सीट्स वाले स्टेट, NEET UG Result के बाद काउंसिलिंग होगी स्टार्ट
एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जल्द ही नीट यूजी रिजल्ट जारी कर काउंसिलिंग स्टार्ट कर दी जाएगी। नतीजे 20 जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

MBBS admission: देश में सरकारी सीटें बढ़कर हुईं 63296
HighLights
नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद।
एमबीबीएस एडमिशन के लिए देश में सरकारी सीटें बढ़कर हुईं63296
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी एग्जाम का आयोजन 21 जून को करवाया गया था। इसके बाद एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी कर उस पर आपत्तियां भी ली जा चुकी हैं। अब 20 जुलाई तक परिणाम जारी होने की संभावना है। एमबीबीएस में एडमिशन लेने की सोच रहे छात्रों के लिए इस बार और अधिक मौका मिलेगा।
एनएमसी की ओर से जोड़ी गईं 9911 MBBS सीट्स
नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया गया है। इस साल भारत में 9911 MBBS सीटें जुड़ी हैं जिससे अब कुल संख्या 136939 हो गई है।
सरकारी सीट्स में भी इजाफा, 63296 तक पहुंची संख्या
एनएमसी के नए सीट मैट्रिक्स के अनुसार इस बार 2,111 सरकारी नई सीटें शामिल की गई हैं जिसके चलते अब सरकारी सीटों की संख्या 63296 पहुंच गई है।
सत्र 2026-27 सेशन के लिए 25 नए कॉलेजों को मंजूरी
एनएमसी द्वारा 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए 25 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है, जिससे एडमिशन के मौके काफी बढ़ गए हैं। इस बार सात नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 400 सीटें, अठारह नए प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 2,000 सीटें जुड़ेंगी। इनके जुड़ने से अब भारत में कुल 823 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं, जिनमें 441 सरकारी और 382 प्राइवेट संस्थान शामिल हैं।
कर्नाटक राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें उपलब्ध
वर्तमान समय में कर्नाटक में सबसे अधिक MBBS सीटें उपलब्ध हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के राज्य-वार सीट मैट्रिक्स के अनुसार टॉप सीट वाले स्टेट निम्नलिखित हैं-
- कर्नाटक: 15,395
- उत्तर प्रदेश: 14,000
- तमिलनाडु: 13,999
- महाराष्ट्र: 13,099
- तेलंगाना: 10,250
- आंध्र प्रदेश: 7,465
- बिहार: 4,160
- दिल्ली: 1,415
पिछले एक दशक में तेजी से हुआ विस्तार
पिछले दशक में भारत में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई है। सत्र 2013-14 के दौरान 387 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या 2023-24 में बढ़कर 706 और 2024-25 में 766 हो गई और अब यह संख्या 823 तक पहुंच गई है। 2023-24 में कुल सीटों की संख्या 1,08,940 से बढ़कर 2024-25 में 1,15,812 हो गई, और अब 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए यह रिकॉर्ड 1,36,939 तक पहुंच गई है।