Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AI Future Bootcamp: ग्लोबल एक्सपर्ट के साथ AI के बारे में सबकुछ सीखें और जरूरी टूल्स का प्रैक्टिकल अभ्यास करें

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 05:38 PM (IST)

    AI Future Bootcamp: करियर में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक AI कौशल सिखाने वाला एक दो दिवसीय मास्टर क्लास है। इसमें ChatGPT, MidJourney जैसे टूल और मीडिया व ...और पढ़ें

    AI Future Bootcamp

    AI Future Bootcamp

    HighLights

    1. AI Future Bootcamp दो दिवसीय मास्टर क्लास है।

    2. ChatGPT, MidJourney जैसे AI टूल्स सिखाए जाएंगे।

    3. ग्लोबल एक्सपर्ट्स द्वारा प्रैक्टिकल ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अपनी स्किल पर काम करने वाला हमेशा करियर में आगे बढ़ता है और नई ऊंचाइयों को छूता है। दो दशक पहले भारत में कंप्यूटर कोर्स करना हर किसी का लक्ष्य था, जो जॉब के लिए एक जरूरी स्किल था। समय बदल चुका है, अब नई स्किल हमारे सामने है, जरूरत है अपने आप को तैयार करने की।

     इस समय जॉब के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी को सबसे जरूरी स्किल माना जा रहा है। इसे आप इस तरह से न समझें कि यह आपकी जॉब को खत्म कर देगी। इससे डरना या भागना एक सही उपाय नहीं है, बल्कि इसे सीखकर आगे बढ़ना चाहिए और जॉब की नई संभावनाओं के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।

    अब सवाल है कि डिजिटलाइजेशन के इस दौर में, जहां ढेरों AI सीखाने वाले हैं, वहां अपने लिए बेहतर AI कोर्स की तलाश कैसे करें, जो प्रैक्टिकल और करियर फोकस हो, और प्रोफेशनल्स के CV को वैल्यू दे।  Jagran Next - AI Future Bootcamp एक ऐसा ही सर्टिफिकेट कोर्स है।

     दो दिन तक चलने वाले इस मास्टर क्लास में क्या कवर होगा?

    इस कोर्स कोर चार कैटेगरी में बांटा गया है। पहला- AI चैटबोट और रिसर्च, जिसमें ChatGPT, Google Gemini, Claude, Microsoft Copilot, Perplexity AI, NotebookLM. जैसे टूल्स का इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। दूसरा- कॉन्टेंट और विजुअल क्रिएशन, जिसमें Canva AI, MidJourney, Runway और Gamma जैसे टूल्स होंगे, जो आज के समय में प्रोफेशनल लाइफ को आगे ले जाने के लिए जरूरी हैं। तीसरा- Notion AI, Grammarly और Fireflies AI जैसे टूल्स, जिनसे प्रोडक्टिविटी और करियर को बढ़ाने में मदद मिलेगी। चौथा- कोर्स में सेफ्टी और मीडिया वेरिफिकेशन सेक्शन को भी रखा गया है, जो आज के डिजिटल युग में सबसे जरूरी है। इसमें Google Fact Check Explorer, InVID, TinEye, Hive Moderation के बारे में बताया जाएगा। कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे लर्नर के साथ सीधा संवाद होगा और उन्हें प्रैक्टिकल नॉलेज मिलेगी, ताकि वो रियल वर्ल्ड सिनेरियो में बेहकर काम कर पाएं।

    खबरें और भी

    यह मास्टर क्लास नोएडा सेक्टर 16 के वर्ल्ड ट्रेड टॉवर में 30-31 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। IMECO के साथ पार्टनरशिप में आपको एक खास वेलकम किट मिलेगी, जिसकी वैल्यू  INR 1499 है। सेशन के पहले दिन जुड़ने के लिए आपका इंतजार है।

    एक्सपर्ट: सालों का अनुभव, AI का भरपूर ज्ञान

    कॉलेज में पढ़ रहे छात्र और प्रोफेशनल्स आज AI के महत्व को समझ रहे हैं और इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं, लेकिन उनमें कहीं न कहीं स्किल की कमी दिख रही है। उनकी इसी कमी को पूरा कर सकता है एक एक्सपर्ट। AI Future Bootcamp में ग्लोबल एक्सपर्ट अपने एक्सपीरियंस के साथ AI की बारीकियों को समझाएंगे, प्रैक्टिकल अभ्यास से छात्रों के ज्ञान को मजबूत करेंगे। इस मास्टरक्लास विश्वसनीय ट्रेनर हैं-

    1. उर्वशी कपूर- ये गूगल न्यूज सर्टिफाइड ट्रेनर हैं, जिन्हें GenAI और फैक्ट चेकिंग में महारथ हासिल है।

    2. डॉ. रक्षित टंडन- 25 साल के अनुभव के साथ ये विश्व के जाने माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं। इनके पास डिजिटल ट्रस्ट और डीपफेक टेक्नोलॉजी का पूरा अनुभव है।

    3. सत्यजीत दत्त- हाई इंटीग्रिटी ऑपरेशन्स और सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस में विशेषज्ञता के साथ इनके पास इंडस्ट्री में 23 सालों का अनुभव है। ये कंपनियों में AI के प्रयोग को बेहतर तरीके से बता पाएंगे।  

    4. आयुष गर्ग- यह ग्लोबल AI एक्सपर्ट और पीस व कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें Novel AI रिसर्च के लिए रक्षा मंत्रालय की तरफ से गोल्ड मैडल मिला है।  

    AI आज है और भविष्य भी। अगर आप अपने करियर को नेक्स्ट लेवल तक ले जाना चाहते हैं या अपनी प्रोफेशनल लाइफ को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो AI Future Bootcamp मास्टर क्लास आपके लिए है। दो दिनों तक चलने वाले इस सेशन में AI से संबंधित जरूरी सवालों को कवर किया जाएगा। अपनी ग्रोथ के लिए इसे अपनाएं और अपने करियर और प्रोफेशन में इसे शामिल करें।

    इस मास्टर क्लास के बारे में और जानकारी के लिए लिंक पर यहाँ क्लिक करें