Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटरमीडिएट डमी एडमिट कार्ड जारी, गलती होने पर स्कूल से करवा सकते हैं सुधार
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट 2027 परीक्षाओं के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र 7 नवंबर ...और पढ़ें

BSEB matric intermediate dummy admit card
HighLights
बिहार बोर्ड ने जारी किये 10th 12th डमी एडमिट कार्ड।
फरवरी में आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड से मैट्रिक इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य या स्टूडेंट्स स्वयं भी लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में दिया गया विवरण कर लें चेक
सभी स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपना नाम, माता-पिता का नाम व विषय सहित अन्य डिटेल अच्छे से चेक कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अपने स्कूल में संपर्क करके जानकारी दें और उसे समय रहते सही करवा लें। एडमिट कार्ड में सुधार की लास्ट डेट 7 नवंबर 2026 निर्धारित है।
कहां और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड
सभी छात्र नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
- मैट्रिक के लिए वेबसाइट- exam.biharboardonline.org
- इंटरमीडिएट के लिए वेबसाइट: intermediate.biharboardonline.com
डेटशीट जल्द होगी जारी
बिहार बोर्ड टाइम टेबल 2027 इसी महीने यानी कि नवंबर 2026 जारी किया जा सकता है। पिछले वर्ष को देखें तो डेटशीट 29 नवंबर को जारी की गई थी। पिछले साल 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक वहीं क्लास 10th की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।