विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Police PST Admit Card 2026: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल PST/DV के लिए एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, एग्जाम 12 सितंबर को

Updated: Sat, 29 Aug 2026 05:20 PM (IST)

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल PST/DV के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को जारी किया जाएगा।

Bihar Police PST Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

Bihar Police PST Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. जल्द ही जारी होगा एडमिट कार्ड।

  2. 12 सितंबर को होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल शारीरिक जांच माप परीक्षा PST एवं दस्तावेज सत्यापन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तिथि का एलान कर दिया है। जो उम्मीदवार बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे उम्मीदवार CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर बहुत जल्द ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

कब जारी होगा PST/DV एडमिट कार्ड

सीएसबीसी की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल PST/DV परीक्षा का एडमिट कार्ड 05 सितंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही PST/DV 12 सितंबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। सीएसबीसी की ओर से PST/DV सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

पुलिस कॉन्स्टेबल PST/DV परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद Bihar Police CSBC Constable GD PST/ DV Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

पीएसटी एग्जाम पैटर्न

शारीरिक जांच माप PST परीक्षा में उम्मीदवारों की ऊंचाई, सीना, माप और वजन का परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उम्मदवारों के पास आधार कार्ड, ड्राईविंग साइसेंस, पहचान-पत्र, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र, कक्षा 10वीं एवं 12वीं का प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, स्थायी आवास प्रमाण-पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: परीक्षाओं में सुधार के लिए नीलेकणी टास्ट फोर्स ने लोगों से 13 सितंबर तक मांगें सुझाव, जानें कैसे और किन विषयों पर दें अपनी राय