विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC TRE 4.0: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आज से नहीं शुरू होंगे आवेदन; आयोग ने किया X पर ट्वीट

Updated: Tue, 01 Sep 2026 10:19 AM (IST)

बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4 Vacancy) के लिए आज 1 सितंबर से आवेदन स्टार्ट होने थे जो अब स्टार्ट नहीं होंगे। नई आवेदन तिथियों जल्द ही घोषित की जाएंगी।

BPSC TRE 4.0 notification; 1 सितंबर से आवेदन नहीं होंगे शुरू।

BPSC TRE 4.0 notification; 1 सितंबर से आवेदन नहीं होंगे शुरू।

HighLights

  1. बिहार अध्यापक भर्ती चतुर्थ चरण के लिए आवेदन तिथियों में बदलाव।

  2. 1 सितंबर से नहीं शुरू होंगे आवेदन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार शिक्षा भर्ती (BPSC TRE 4) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 सितंबर से स्टार्ट होनी थी जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन की नई डेट्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

नोटिफिकेशन में दी गई ये डिटेल

बीपीएससी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि "विज्ञापन सं.-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल-32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की निर्धारित प्रक्रिया, जो दिनांक-01.09.2026 से प्रस्तावित है, प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण स्थगित किया जाता है। उक्त विज्ञापन से संबंधित तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।"

32388 पदों के लिए आवेदन होने थे स्टार्ट

पूर्व में जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल- 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 3877 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16101 पद रिक्त हैं।

 

OTR हैं जारी, जल्द कर लें वन टाइम रजिस्ट्रेशन

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से भर्ती में शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। OTR के लिए डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक्टिव है। ऐसे में आप अभी ही ओटीआर कर लें ताकी फॉर्म भरने के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- India Post GDS Vacancy 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23757 पदों पर आवेदन आज से, जानें किस राज्य में कितने पद खाली