BSF Constable Admit Card 2026: बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन एग्जाम के लिए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, परीक्षा 2 दिसंबर को
बीएसएफ की ओर से BSF Constable Admit Card 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं।

BSF Constable Tradesman Admit Card 2026
HighLights
कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फॉर्स BSF की ओर से कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन लिखित परीक्षा का आयोजन 02 दिसंबर को किया जाना है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। लेकिन अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड को दर्ज करना होगा।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर What’s new सेक्शन पर जाएं।
- अब BSF Constable Tradesman Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
3 शिफ्ट में होगा एग्जाम
परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 5 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक होगी। परीक्षा में सामान्य जागरूकता और सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी एवं हिंदी विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।
BSF Constable Tradesman Admit Card 2026 Direct Link
परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।