CA Inter Admit Card 2024: सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी, ICAI 12 सितंबर से आयोजित करेगा परीक्षाएं
सीए इंटरमीडिएट कोर्स के ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के जिन छात्र-छात्राओं ने सितंबर 2024 परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए एग्जाम फॉर्म भरा है वे इसमें सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र (CA Inter Exam 2024 Admit Card) डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद स्टूडेंट्स को स्टूडेंट्स और फिर एग्जाम सेक्शन में जाना होगा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ICAI CA इंटर सितंबर 2024 परीक्षाओं की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स लिए बड़ी खबर। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट कोर्स के ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की सितंबर 2024 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। संस्थान ने प्रवेश पत्र (CA Inter Exam 2024 Admit Card) जारी करते हुए इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, icai.org पर एक्टिव कर दिया है।
CA Inter Exam 2024 Admit Card: इन स्टेप में करें डाउनलोड
ऐसे में सीए इंटरमीडिएट कोर्स के ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के जिन छात्र-छात्राओं ने सितंबर 2024 परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए एग्जाम फॉर्म भरा है, वे इसमें सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद स्टूडेंट्स को स्टूडेंट्स और फिर एग्जाम सेक्शन में जाना होगा। इस सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CA इंटर सितंबर 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे अपना इंटरमीडिएट सितंबर प्रवेश पत्र (CA Inter Exam 2024 Admit Card) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (जैसे - नाम, माता/पिता का नाम, फोटो, कोर्से के ग्रुप का विवरण, आदि) की जांच कर लें। यदि इनमे कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए ICAI की हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करके शीघ्र सुधार करा लें।
यह भी पढ़ें - ICAI CA Foundation Admit Card: सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन डेट्स में होगा एग्जाम
CA Inter Exam 2024 Schedule: सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं 12 सितंबर से
इससे पहले ICAI ने CA सितंबर 2024 परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम जारी किया था, जिसके अंतर्गत संस्थान द्वारा ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के लिए परीक्षा तिथियां घोषित की थीं। आधिकारिक अपडेट के मुताबिक ग्रुप 1 की परीक्षाएं 12, 14 और 17 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। इसके बाद ग्रुप 2 के लिए एग्जाम का आयोजन 19, 21 और 23 सितंबर को किया जाना है।