CBSE: सीबीएसई क्लास 12th सप्लीमेंट्री री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन स्टार्ट, इन डेट्स में कर सकते हैं अप्लाई
सीबीएसई द्वारा 12th सप्लीमेंट्री री-इवैल्यूएशन पोर्टल ओपन कर दिया गया है। छात्र 1 सितंबर तक स्कैन कॉपी के लिए आवेदन ...और पढ़ें

CBSE Class 12 Supplementary 2026 Re-evaluation
HighLights
क्लास 12th सप्लीमेंट्री री-इवैल्यूएशन पोर्टल ओपन।
स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आज तक कर सकते हैं अप्लाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई क्लास 12 सप्लीमेंट्री 2026 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे अपनी कॉपी को चेक करने/ स्कैन की हुई कॉपी प्राप्त करने के लिए 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
स्कैन की गई आंसर बुक मिलने के बाद, छात्र बोर्ड द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार मार्क्स के वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को तय समय-सीमा के अंदर ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करना होगा।
इन डेट्स में वेरिफिकेशन एवं री-इवैल्यूएशन के लिए कर सकेंगे अप्लाई
स्कैन कॉपी करके छात्र इसकी जांच कर सकते हैं। इस दौरान अगर स्टूडेंट्स को मार्क्स में गड़बड़ी दिखती है या किसी प्रश्न की पुनर्जांच करवाना चाहेंगे तो वे 7 से 8 सितंबर 2026 तक मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कितनी लगेगी फीस
- स्कैन की हुई कॉपी के लिए आवेदन करने पर छात्रों को 100 रुपये जमा करना होगा।
- मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए प्रति कॉपी 100 रुपये जमा करना होगा।
- प्रति प्रश्न री-इवैल्यूएशन के लिए 100 रुपये का अलग से भुगतान करना होगा।
कैसे करें अप्लाई
अभी कॉपी की स्कैन की हुई कॉपी के लिए आवेदन किया जा सकता है। स्कैंड कॉपी प्राप्त करने के लिए पोर्टल https://apps.cbseit.in/rchk/default.aspx पर जाकर फोटोकॉपी ऑफ आंसरबुक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
पुनर्मूल्यांकन और री-इवैल्यूएशन के लिए 7 से 8 सितंबर तक विंडो ओपन की जाएगी। छात्र निर्धारित तिथि में आवेदन करके कॉपी का री-इवैल्यूएशन कर सकेंगे।
CBSE Class 12 Supplementary 2026 Re-evaluation Portal Link
ऐसा रहा रिजल्ट
सीबीएसई सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए कुल 2,91,576 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 2,75,287 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में भाग लिया था। इसमें से इम्प्रूवमेंट परीक्षा में 1,11,056 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और इसके अलावा कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए 1,64,231 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। कुल पास प्रतिशत 53.08% दर्ज किया गया है।
