COAL India MT Answer Key 2026: कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी सीबीटी एग्जाम आंसर की जारी, इस डेट तक रिजल्ट आने की उम्मीद
कोल इंडिया एमटी भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। रिजल्ट सितंबर के दूसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है।

COAL India MT Answer Key
HighLights
कोल इंडिया लिमिटेड भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी।
3 सितंबर तक उत्तर कुंजी को कर सकते हैं चैलेंज।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) एग्जाम का आयोजन 24 अगस्त 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। अब सीबीटी एग्जाम की आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
3 सितंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे 3 सितंबर 2026 तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स
कोल इंडिया एमटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। जानकारी भरकर लॉग इन करने पर आंसर की ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। आप नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधे उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकते हैं।
COAL India MT Answer Key 2026 Download Link
रिजल्ट कब होगा जारी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर के 2nd वीक में इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 660 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। स्ट्रीम के अनुसार सिविल के लिए 178 पद, इलेक्ट्रिकल के लिए 221 पद, मैकेनिकल के लिए 145 पद, सिस्टम के लिए 43 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन के लिए 38 पद, जियोलॉजी के लिए 15 पद, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के लिए 11 पद ,राजभाषा (हिंदी) के लिए 05 पद और कंपनी सेक्रेटरी के लिए 04 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
