CTET 2026: आज है सीटीईटी सितंबर परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट, तुरंत कर लें अप्लाई; Exam Date पर ये है अपडेट
सीटीईटी एग्जाम के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 1 सितंबर निर्धारित है। पोर्टल बंद होने के बाद सीबीएसई द्वारा नई एग्जाम डेट की घोषणा कर दी जाएगी।

CTET 2026 Apply Onilne
HighLights
आज है सीटीईटी एग्जाम में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
पोर्टल बंद होने के बाद नई एग्जाम डेट होगी घोषित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई की ओर से सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET Septermber 2026) के लिए एप्लीकेशन विंडो पुनः ओपन की गई थी। जो उम्मीदवार पहले किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके थे और इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज यानी 1 सितंबर 2026 के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। ध्यान रखें जो उम्मीदवार पहले परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
पेपर 1 व पेपर 2 के लिए योग्यता
सीटीईटी परीक्षा में भाग लेने के लिए पेपर 1 व पेपर 2 के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है। सीटीईटी पेपर 1 के लिए 12वीं क्लास में 50 फीसदी अंकों के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ जगहों पर स्नातक डिग्री के साथ बीएड पास होना आवश्यक है। सीटीईटी पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थियों का ग्रेजुएशन डिग्री के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या इसके समकक्ष पास होना जरूरी। विस्तृत डिटेल ब्रोशर के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के लिए पेपर एवं वर्ग के अनुसार फीस
अन्य सभी वर्गों से आने वाले ऐसे उम्मीदवार जो 1 पेपर के लिए आवेदन करेंगे उनको 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 1200 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए आवेदन करने पर 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 600 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
आवेदन करने का तरीका
- सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 को पूरा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर LATEST NEWS में Apply : CTET SEP 2026 (Date Extended till 01.09.2026) लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- अब अन्य डिटेल को भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- इसके बाद निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
एग्जाम डेट कब होगी घोषित?
सीटीईटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नई एग्जाम डेट की घोषणा पोर्टल बंद होने के बाद की जाएगी। ऐसे में 1 सितंबर के बाद कभी भी परीक्षा तिथि की घोषणा की जा सकती है। एग्जाम के लिए सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 से 15 दिन पूर्व एवं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए जारी किये जायेंगे।
