DU UG Admission 2026: स्नातक में दाखिले के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगा दाखिला
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने DU UG Admission 2026 के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने आंवटित संस्थान की जान ...और पढ़ें

DU UG Admission 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
डीयू ने जारी की पहली अलॉटमेंट लिस्ट।
25 जुलाई को जारी होगी दूसरी लिस्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की ओर से ग्रेजुएशन में दाखिला लेने के लिए DU First Allotment List 2026 जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने स्नातक कोर्स Delhi University Admission में दाखिला लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंवटित कॉलेज और पाठ्यक्रम की जानकारी देख सकते हैं। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर दाखिले की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
CSAS 1st राउंड शेड्यूल
- पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट: 16 जुलाई, 2026
- आवंटित सीट स्वीकार करने की तिथि: 16 से 18 जुलाई, 2026 रात 11.59 बजे तक।
- कॉलेज द्वारा ऑनलाइन सत्यापन करने की तिथि: 16 से 20 जलाई, शाम 4.59 बजे तक।
- प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि: 21 जुलाई, रात 11.59 बजे तक।
- दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट: 25 जुलाई, 2026
कैसे चेक करें पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट
डीयू ने पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। यहां छात्रों की सहायता के लिए पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
- स्टेप 1: सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अब सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
- स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- स्टेप 5: अंत में इसे डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
25 जुलाई को जारी होगू दूसरी लिस्ट
पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात डीयू की ओर से दूसरे राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट 25 जुलाई को जारी की जाएगी। लिस्ट दोपहर 12 बजे जारी कर दी जाएगी। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा। वे छात्र 25 से 26 जुलाई रात 11.59 बजे तक अपनी आवंटित सीट स्वीकार कर सकेंगे।