IBPS RRB Notification 2026: आईबीपीएस क्लर्क-पीओ भर्ती के आवेदन कल से, इन डेट्स में होगा एग्जाम; चेक करें शेड्यूल
IBPS RRB CRP XV Clerk 2026 वैकेंसी के लिए कल यानी 1 सितंबर से आवेदन शुरू कर दिए जायेंगे। ग्रेजुएट ...और पढ़ें

IBPS RRB CRP XV 2026 Notification
HighLights
आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट/ क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन कल से होंगे शुरू।
स्नातक पास उम्मीदवार भर्ती के लिए कर सकेंगे अप्लाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश की सरकारी बैंकों में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से ऑफिसर (Scale-I II III) और ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन सहित अन्य डेट्स का एलान कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए कल यानी 1 सितंबर से एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट कर दी जाएगी। भर्ती के लिए फॉर्म कल से ऑनलाइन माध्यम से भरे जा सकेंगे।
स्नातक पास युवा भर्ती में ले सकेंगे भाग
इस भर्ती में विभिन्न पदों पर भर्ती के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। आईबीपीएस आरआरबी 2026 (15th edition) भर्ती में ज्यादातर पदों के लिए स्नातक पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए उम्मीदवार ने इलेक्ट्रॉनिक्स/ संचार/ कंप्यूटर विज्ञान/ सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक/ CA/ MBA/ बैचलर डिग्री इन लॉ (LLB)/ कृषि/ बागवानी/ डेयरी/ पशु / पशु चिकित्सा विज्ञान/ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो।
इसके अलावा ऑफिस असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए न्यूतनम आयु 18 एवं अधिकतम 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल I पदों पर आवेदन के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, सीनियर मैनेजर ऑफिसर स्केल II पदों के लिए 21 से 32 साल एवं सीनियर मैनेजर स्केल III पदों के लिए आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण डेट्स
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 1 सितंबर 2026 |
| फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 21 सितंबर 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की डेट | रजिस्ट्रेशन विंडो क्लोज होने के बाद |
| प्री-एग्जाम ट्रेनिंग | नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन एग्जाम प्रीलिम (ऑफिसर/ OA) | नवंबर/ दिसंबर 2026 |
| रिजल्ट आने की डेट | दिसंबर/ जनवरी |
ऑफिसर/ OA मेंस सिंगल एग्जाम | दिसंबर/ जनवरी |
कैसे कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकेगा। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल साइट ibps.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नए पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकेंगे।
- इसके बाद हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करना होगा।
- अब निर्धारित आवेदन शुल्क (कैटेगरी वाइज) का भुगतान करना होगा।
- अंत में पूर्व रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
हर वर्ष आईबीपीएस की ओर से क्लर्क पीओ के बंपर पदों पर भर्ती निकाली जाती है। इस बार भी उम्मीद है कि वैकेंसी 10000 पदों के आस-पास आएगी। स्टेट वाइज वैकेंसी की डिटेल आवेदन स्टार्ट होने के साथ साझा की जा सकती है।
