विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Navy Agniveer Admit Card 2026: अग्निवीर एसएसआर एमआर स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Published: Fri, 18 Sep 2026 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2026 01:54 PM (IST)

इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर/एमआर स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Indian Navy Agniveer SSR/MR Stage-II Admit Card 2026: यहां से करें डाउनलोड।

Indian Navy Agniveer SSR/MR Stage-II Admit Card 2026: यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. एसएसआर एमआर स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर/एमआर स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार अग्निवीर एसएसआर/एमआर स्टेज-1 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और स्टेज-2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड

इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर/एमआर स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Indian Navy Agniveer SSR/MR Stage-II Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच ध्यान से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से पढ़ लें। 

 

यह भी पढ़ें: MP Police ASI Recruitment 2026: मध्य प्रदेश सूबेदार और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 24 सितंबर से स्टार्ट