ISRO SDSC Admit Card 2026: इसरो ने विभिन्न पदों की परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
इसरो ने एसडीएससी के तहत होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 04 सितंबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी।

ISRO SDSC Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
इसरो ने जारी किया एडमिट कार्ड।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने विभिन्न पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकरण किया था। वे इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ISRO SDSC Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
इसरो ने विभिन्न पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ISRO SDSC Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
इसरो की ओर से विभिन्न पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा का आयोजन 04 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 80 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 32 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 24 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच ध्यान से कर लें। इसके अलावा, परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ जरूर लेकर जाएं।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा के लिए तैनात रहने वाले कौन हैं ADC ऋषभ सिंह संब्याल? आखिर क्यों दिया इस्तीफा
