Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी, Digilocker एवं jacresults.com पर कर सकते हैं चेक

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:06 PM (IST)

    Jharkhand Board JAC 12th Result 2026 जारी कर दिया गया है। छात्र डिजीलॉकर की वेबसाइट एवं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से नतीजे चेक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Jharkhand Class 12th Result 2026

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड 12th बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स एवं उनके माता-पिता के लिए बड़ी खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) द्वारा Jharkhand Board 12th result 2026 जारी कर दिया गया है। छात्र अब नतीजे आने के बाद Digilocker पर जाकर या ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com से जैक सीनियर सेकेंडरी का परिणाम चेक कर सकते हैं। 

    लड़कियों ने फिर मारी बाजी

    झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट घोषित करने के साथ ही डाटा भी शेयर किया गया है। इस परीक्षा में कुल छात्र 85,104 उपस्थित हुए, जिनमें से 81,144 स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में अच्छा रहा है। लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.34% रहा वहीं छात्राएं कुल 1,25,991 उपस्थित हुईं, जिनमें से 1,21,814 सफल रहीं। इनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.68% रहा।

    Digilocker पर भी लिंक हुआ एक्टिव 

    डिजीलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर Class 12th Results का लिंक एक्टिव हो गया है। ऐसे में छात्र अपना Roll number एवं Roll code से परिणाम की जांच कर सकते हैं। अगर आपको रोल नंबर एवं रोल कोड याद नहीं है तो अपना एडमिट कार्ड ढूंढ़कर पास रख लें।

    Jac Class 12th Results 2026 Link (Digilocker)

    केवल 4 स्टेप्स में ही मार्कशीट की जा सकती है डाउनलोड

    • झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाना है।
    • वेबसाइट के होम पेज आपको [ 06-05-2026 ] Results of Class XII Annual Examination - 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

    JAC 12th Result 2026 Link

    खबरें और भी

    डिजीलॉकर एवं SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

    वेबसाइट के अलावा छात्र डिजीलॉकर की वेबसाइट या एप का उपयोग करके भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा जिन छात्रों या अविभावकों के पास स्मार्टफोन नहीं है वे एसएमएस के जरिये नतीजों की जांच कर सकेंगे। इसके लिए आपको SMS बॉक्स में Result <स्पेस> JAC 12th<स्पेस> रोल नंबर <स्पेस>, रोल कोड लिखकर 562630 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद बोर्ड की ओर से आपका रिजल्ट भेज दिया जायेगा।

    रिजल्ट के साथ स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट भी  जारी

    झारखंड बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड द्वारा स्ट्रीम के अनुसार टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो विद्यार्थी टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाएंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- पायलट बनने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी, ट्रेनिंग खर्च के बाद कितनी मिलेगी सैलरी, जानें सबकुछ