JEE Main Topper List 2026: जेईई मेन रिजल्ट जारी, 26 स्टूडेंट्स ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल
जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट आज जारी कर दिया जायेगा। परिणाम घोषित होने के साथ ही एनटीए द्वारा टॉपर्स लिस्ट एवं कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। ...और पढ़ें

JEE Main Topper List 2026 OUT
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट (JEE Main Result 2026 Session 2) आज यानी 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। एनटीए द्वारा नतीजे जारी किये जाने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
आपको बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी गया गया है। छात्र तुरंत एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
दोनों सेशन को मिलाकर 26 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल किया हासिल
एनटीए द्वारा दोनों सेशन को मिलाकर टॉपर लिस्ट जारी की गई है। कुल 26 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। पहले सेशन में 12 वहीं दूसरे सेशन में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। पूरी लिस्ट आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।
JEE Main Session 2 result link
टॉप 2.5 लाख रैंक वाले जेईई एडवांस के लिए कर सकेंगे अप्लाई
जेईई एडवांस एग्जाम के लिए वे छात्र अप्लाई कर पाएंगे जो जेईई मेन एग्जाम में टॉप 2.5 लाख रैंक हासिल करेंगे। इसके ऊपर रैंक वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे। जेईई एडवांस के लिए आवेदन 23 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे जो 2 मई तक जारी रहेंगे। परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
श्रेयस ने किया था सेशन 1 परीक्षा में टॉप
जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम में दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने 100 पर्सेंटाइल हासिल करके देश भर में ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है। सेशन 2 टॉपर का नाम आते ही यहां पर अपडेट कर दिया जायेगा।
सेशन 1 में 12 स्टूडेंट्स ने हासिल किया था 100 पर्सेंटाइल
- 1- 260310038881: श्रेयस मिश्रा दिल्ली (एनसीटी)
- 2- 260310088709: नरेंद्रबाबू गारी मथीथ, आंध्र प्रदेश
- 3- 260310164042: शुभम कुमार, बिहार
- 4- 260310215465: कबीर छिल्लर, राजस्थान
- 5- 260310220953 चिरंजीब कर, राजस्थान
- 6- 260310228381: भावेश पत्र, ओडिशा
- 7- 260310231839: अनय जैन, हरियाणा
- 8- 260310241955: अर्णव गौतम, राजस्थान
- 9- 260310432915: पसला मोहित, आंध्र प्रदेश
- 10- 260310434363: माधव विरडिया, महाराष्ट्र
- 11 260310635369 पुरोहित निमय गुजरात
- 12 260310757063 विवान शरद महिश्वरी तेलंगाना
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।