Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KVS Admission Result 2026: केवीएस बाल वाटिका व कक्षा 1 एडमिशन के लिए 3rd लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:11 PM (IST)

    केवीएस द्वारा बाल बाटिका एवं क्लास 1 में एडमिशन के लिए तीसरी प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। अगर सीटें रिक्त रहतीं हैं तो कल से दोबारा आवेद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    KVS Admission Result 2026 3rd list out  

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका व कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आज यानी 21 अप्रैल को तीसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन भी बच्चों को पहले एवं दूसरे चरण में सीट अलॉट नहीं हो पायी है उनके माता पिता आज 3rd प्रोविजनल लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं।
    प्रोविजनल लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध करवाई गई है जहां से अभिभावक स्टेट, स्कूल सेलेक्ट करके लिस्ट चेक कर सकते हैं। आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे चेक कर सकते हैं।

    एडमिशन के लिए तय तिथियों में स्कूल में करना होगा रिपोर्ट

    जिन बच्चों को 2nd प्रोविजनल लिस्ट में जगह मिलेगी उनको तय तिथियों के अंदर आवंटित स्कूल में जाकर रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसे में माता-पिता सभी आवश्यक डॉक्युमेंट तैयार कर लें और एडमिशन के समय इन्हें साथ लेकर जाएं।

    अलॉटमेंट रिजल्ट इन स्टेप्स से करें चेक

    • केवीएस बाल  वाटिका 3rd प्रोविजनल लिस्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपको स्टेट, स्कूल का नाम चुनकर क्लास सेलेक्ट करके सर्च बटन पर क्लिक करना है।
    • अब लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जिसमें आप अपने बच्चों का नाम चेक कर सकते हैं।

    सीटें रिक्त रहने पर कल से फिर शुरू होंगे आवेदन

    अगर केंद्रीय विद्यालयों में सीटें रिक्त रह जाती हैं तो कल यानी 22 अप्रैल से फिर से आवेदन लिए जायेंगे। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 26 अप्रैल रहेगी। इसके बाद प्रोविजनल लिस्ट और एडमिशन के लिए 27 से 30 अप्रैल तक डेट्स तय की गई हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'सार्थक नाम अभियान' के तहत स्कूलों में बच्चों के बदले जाएंगे नाम, राजस्थान में नया नियम लागू