Live JEE Mains 2026 Result: 26 स्टूडेंट्स ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, 2.5 लाख छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 20 अप्रैल को सेशन 2 एग्जाम रिजल्ट (JEE Main Result 2026 Session 2) जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स सीधे इस पेज से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

EE Mains Result 2026 Session 2 Live Updates
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 2026 में भाग लेने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 20 अप्रैल 2026 को JEE Main Session 2 Result 2026 जारी कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर की गई है। परीक्षार्थी एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके रिजल्ट चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई है। जेईई मेंस एग्जाम में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले छात्र जेईई एडवांस एग्जाम के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
टॉप 2.5 लाख रैंक वाले जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई
जिन छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में टॉप 2.5 रैंक हासिल की है वे अब जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई होंगे। जेईई एडवांस के लिए आवेदन 23 अप्रैल से स्टार्ट होंगे।
jee main result 2026 link: ये रहा डायरेक्ट लिंक
जेईई मेन रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर उपलब्ध है। आप इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरुष सिंघल ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
जेईई मेन एग्जाम में चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने टॉप किया है। पूरी टॉपर्स लिस्ट आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।
| जेईई टॉपर 2026 नाम | राज्य / केंद्रशासित प्रदेश |
| आरूष सिंघल | चंडीगढ़ |
| जोनाला रोशन मणिदीप रेड्डी | आंध्र प्रदेश |
| श्रेयस मिश्रा | दिल्ली |
| मान्ता शिव कामेश | तेलंगाना |
| सिद्धार्थ श्रीकांत अठाले | महाराष्ट्र |
| नरेंद्रबाबू गारी माहित | आंध्र प्रदेश |
| तुंका दुर्गा सुप्रभात | आंध्र प्रदेश |
| अर्नव गांधी | हरियाणा |
| शुभम कुमार | बिहार |
| आदित्य गुप्ता | दिल्ली |
| तम्मिना गिरीश | तमिल नाडु |
| कबीर छिल्लर | राजस्थान |
| चिरंजीव कर | राजस्थान |
| भावेश पात्रा | ओडिशा |
| अनय जैन | हरियाणा |
| अथर्व पंजाबी | दिल्ली |
| अर्नव गौतम | राजस्थान |
| डोरानला भावितेश रेड्डी | तेलंगाना |
| पासाला मोहित | आंध्र प्रदेश |
| माधव विरादिया | महाराष्ट्र |
| पुरोहित निमय | गुजरात |
| साई रित्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला | तेलंगाना |
| विवान शरद महाश्वरी | तेलंगाना |
| बिज्जम वेंकट चंद्र शेकर रेड्डी | आंध्र प्रदेश |
| वाई अश्वर्धन | राजस्थआन |
| ऋषि प्रेमनाथ | तेलंगाना |
दोनों सेशन को मिलाकर 26 स्टूडेंट्स ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल
जेईई मेन द्वारा टॉपर्स लिस्ट दोनों सेशन को ध्यान में रखकर जारी की गई है। कुल 26 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। पहले सेशन में 12 और दूसरे सेशन में 14 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है।
सेशन 2 में कुल 14 स्टूडेंट्स ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल
जेईई मेन रिजल्ट सेशन 2 में कुल 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है।
jee mains result 2026: BEB/ Tech वाले चेक कर सकते हैं रिजल्ट
जिन छात्रों ने बीई और बीटेक पेपर 1 परीक्षा में भाग लिया था वे अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
jee mains result 2026 session 2 OUT: जेईई मेन रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परसेंट एवं पर्सेंटाइल भी होगा रिलीज
रिजल्ट जारी होने के साथ ही पर्सेंटाइल एवं पर्सेंटेज भी रिलीज किया जायेगा।
किसी भी समय जारी हो सकता है रिजल्ट
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 (बीई / बीटेक) रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।
JEE Mains Result 2026: स्टूडेंट्स रहें तैयार, लिंक होने वाला है एक्टिव
जेईई मेन परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स तैयार रहें। किसी भी पल रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जायेगा।
JEE Mains Result 2026: जेईई एडवांस के लिए 23 से शुरू होंगे आवेदन
जो छात्र जेईई मेन परीक्षा में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करेंगे वे जेईई एडवांस एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। जेईई एडवांस के लिए आवेदन 23 अप्रैल से शुरू होंगे।
JEE Main Result 2026 Link: यहां उपलब्ध होगा लिंक
सभी छात्र लगातार इस पेज पर बने रहें। जैसे ही एनटीए द्वारा रिजल्ट जारी किया जायेगा वैसे ही डायरेक्ट लिंक यहां लगा दिया जायेगा। उस लिंक पर क्लिक करके आप सीधे नतीजे चेक कर सकेंगे।
एनटीए किसी भी पल लिंक कर सकता है एक्टिव
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है और अब किसी भी पल रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव किया जा सकता है।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में सेशन 2 रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
JEE Main Result 2026 Session 2: एप्लीकेशन नंबर रखें तैयार
जेईई मेन रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। ऐसे में अगर आपको एप्लीकेशन नंबर याद नहीं है तो एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
jee main final answer key out: फाइनल आंसर की जारी

एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। छात्र यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
JEE Main Final Answer Key 2026: रिजल्ट के साथ आएगी फाइनल आंसर की
नतीजे जारी होने के साथ ही एनटीए द्वारा फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी कर दी जाएगी।
Live JEE Mains Result 2026: NTA कभी भी जारी कर सकता है रिजल्ट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट आज कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्रों अपना एडमिट कार्ड ढूंढ़कर पास रख लें ताकी नतीजे आते ही सीधे स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सके।
jee main topper list 2026: सेशन 1 में 12 स्टूडेंट्स ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया था।
- 1- 260310038881: श्रेयस मिश्रा दिल्ली (एनसीटी)
- 2- 260310088709: नरेंद्रबाबू गारी मथीथ, आंध्र प्रदेश
- 3- 260310164042: शुभम कुमार, बिहार
- 4- 260310215465: कबीर छिल्लर, राजस्थान
- 5- 260310220953 चिरंजीब कर, राजस्थान
- 6- 260310228381: भावेश पत्र, ओडिशा
- 7- 260310231839: अनय जैन, हरियाणा
- 8- 260310241955: अर्णव गौतम, राजस्थान
- 9- 260310432915: पसला मोहित, आंध्र प्रदेश
- 10- 260310434363: माधव विरडिया, महाराष्ट्र
- 11 260310635369 पुरोहित निमय गुजरात
- 12 260310757063 विवान शरद महिश्वरी तेलंगाना
JEE Mains Result 2026 Live: पर्सनल रूप से नहीं भेजा जाएगा रिजल्ट
सभी छात्रों को रिजल्ट आने के बाद ऑनलाइन ही इसे चेक करना होगा। किसी भी स्टूडेंट को पर्सनल रूप से इसकी जानकारी नहीं दी जाएगी।
JEE Main Result 2026 Session 2: परीक्षा तिथि
एनटीए द्वारा जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 02 अप्रैल से 08 अप्रैल के बीच आयोजित कराई थी। जेईई मेन Paper 1 (B.E./B. Tech) का आयोजन 2, 04, 05, 06 और 08 अप्रैल 2026 को करवाया जायेगा वहीं Paper 2A (B. Arch) and Paper 2B (B.Planning) and Paper 2A & 2B (B.Arch & B. Planning both) 7 अप्रैल 2026 को करवाया गया था।
रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। लिस्ट आने के बाद यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- JEE Main Topper List 2026: जेईई मेन टॉपर्स लिस्ट एवं कटऑफ कभी भी हो सकता है जारी, यहां से कर सकेंगे चेक
jeemain.nta.nic.in Result: प्रवेश पत्र रख लें अपने पास
जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। ऐसे में अगर आपको एप्लीकेशन नंबर याद नहीं है तो अपना एडमिट कार्ड ढूंढ़कर पास रख लें।
लिंक इस वेबसाइट पर होगा एक्टिव
जेईई मेन रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक सीधे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव किया जायेगा।
JEE Mains Result 2026 Live: आज जारी होगा जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट
एनटीए द्वारा जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को जारी किया जाना है।
Live JEE Mains Result 2026: कल जारी होगा रिजल्ट
एनटीए की ओर से जारी ब्रोशर के मुताबिक कल यानी 20 अप्रैल को जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव होगा जहां से छात्र लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम चेक कर सकेंगे।
JEE Mains Topper 2026: एनटीए रिजल्ट के साथ जारी करेगा टॉपर्स लिस्ट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
JEE Main Score Card 2026: रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
- स्टेप 1: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में सेशन 2 रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉग इन करना होगा।
- स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
JEE Mains 2026 Results: एडमिट कार्ड ढूंढ़कर रख लें पास
ऐसे छात्र जिन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर याद नहीं है वे अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर रख लें। इससे आप नतीजों की घोषणा होते ही बिना देरी के परिणाम चेक कर सकेंगे।
JEE Mains Result 2026 Date: रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक डिटेल
जेईई मेन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करना होगा।
JEE Main Result 2026 Session 2: डायरेक्ट लिंक jeemain.nta.nic.in पर किया जायेगा एक्टिव
एनटीए द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव किया जायेगा।
NTA jee main final answer key: फाइनल आंसर की होगी सर्वमान्य
सभी छात्रों को बता दें कि फाइनल आंसर की द्वारा केवल प्रश्न उत्तरों का मिलान किया जा सकता है। यह अंतिम एवं सर्वमान्य होगी और इस पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जायेगा।
jee main final answer key 2026 date: आज ही आ सकती है अंतिम उत्तर कुंजी
एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की रिजल्ट जारी होने से पहले जारी कर दी जाती है। ऐसे में हो सकता है कि अंतिम उत्तर कुंजी आज ही जारी हो जाये। नहीं तो कल रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी।
jee main final answer key 2026 session 2: फाइनल आंसर की के आधार पर जारी होगा रिजल्ट
एनटीए द्वारा रिजल्ट फाइनल आंसर की को ध्यान में रखकर जारी किया जायेगा। छात्रों को प्रोविजनल आंसर की पर 13 अप्रैल तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था।
JEE Mains Result 2026 Live: ब्रोशर में दी गई जानकारी
एनटीए की ओर से रिजल्ट डेट की जानकारी ऑफिशियल ब्रोशर में दी गई है।
JEE Mains Result 2026: कल जारी होगा जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को जारी किया जायेगा।