Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AP Inter Result 2026 OUT: आंध्र प्रदेश 1st, 2nd इयर रिजल्ट जारी, bse.ap.gov.in पर डायरेक्ट चेक करें परिणाम

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 10:34 AM (IST)

    बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश की ओर से Manabadi AP Inter Result 2026 घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब लिंक एक्टिव हो गया है ...और पढ़ें

    AP Inter 1st 2nd Year Result 2026

    AP Inter 1st 2nd Year Result 2026

    HighLights

    1. आंध्र प्रदेश रिजल्ट होनेजारी।

    2. resultsbie.ap.gov.in पर लिंक एक्टिव।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश बोर्ड से इंटर (1st और 2nd इयर) की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) की ओर से सत्र 2025-26 के दौरान इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और इंटरमीडिएट सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित के परीक्षाओं के परिणाम (AP Inter Result 2026) आज 15 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। 1st ईयर एवं 2nd ईयर के स्टूडेंट्स तुरंत ही रिजल्ट की जांच वेबसाइट या इस पेज से कर सकते हैं।

    AP Inter Result 2026: यहां से चेक करें रिजल्ट

    आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इंटरमीडिएट (जनरल और वोकेशनल) के परीक्षाफल (AP Inter Result 2026) की घोषणा BIEAP के सचिव द्वारा सुबह 10:30 बजे की जाएगी। नतीजे जारी होते ही लिंक आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर एक्टिव । विद्यार्थी इन स्टेप्स से नतीजों की जांच कर सकते हैं-

    इन स्टेप्स से मार्कशीट करें डाउनलोड

    • एपी बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर resultsbie.ap.gov.in जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर 'एपी आईपीई परिणाम 2026' लेबल वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब अपनी कक्षा (प्रथम वर्ष या द्वितीय वर्ष) चुनें।
    • लॉगिन पेज पर हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें।
    • अब मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी सकते हैं।

    व्हाट्सएप से भी चेक कर सकते हैं नतीजे

    वेबसाइट के अलावा बोर्ड की ओर से एसएमएस से भी नतीजे चेक करने की सुविधा दी गई है। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको व्हाट्सएप से "Hi" लिखकर 9552300009 (Mana Mitra) पर भेजना होगा।

    यह भी पढ़ें- MP Board Result 2026 LIVE: सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस में 11 बजे जारी करेंगे एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट, लिंक mpbse.nic.in पर होगा एक्टिव 

    खबरें और भी