NALCO Non Executive Admit Card 2026: नॉन एग्जीक्यूटिव परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
नॉन एग्जीक्यूटिव परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

NALCO Non Executive Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
27 जुलाई तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड ने नॉन एग्जीक्यूटिव परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार नॉन एग्जीक्यूटिव की लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 268 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
नॉन एग्जीक्यूटिव परीक्षा का एडिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर NALCO Non Executive Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दरज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 27 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, एग्जाम सेंटर का नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें। इसके अतिरिक्त, एग्जाम सेंटर में जाने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से पढ़ लें।