विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG 2026 Answer Key: कब आएगी नीट पीजी आंसर की, क्या इस बार मिलेगा उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका?

Published: Mon, 07 Sep 2026 12:55 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 01:04 PM (IST)

NBEMS द्वारा पिछले साल रिजल्ट जारी होने के बाद आंसर की जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर की पर अभी ...और पढ़ें

NEET PG Answer Key 2026 जल्द हो सकती है जारी।

NEET PG Answer Key 2026 जल्द हो सकती है जारी।

HighLights

  1. नीट पीजी आंसर की पर जल्द मिल सकती है अपडेट।

  2. रिजल्ट 30 सितंबर तक किया जायेगा घोषित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित केंद्रों पर 30 अगस्त एवं जयपुर के सेंटर पर री-एग्जाम 3 सितंबर 2026 को करवाया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही आंसर की जारी होने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन, हम आपको बता दें कि इस पर अभी तक कोई भी ऑफिशियल डिटेल साझा नहीं की गई है।

क्या इस बार आएगी प्रोविजनल आंसर की?

सभी उम्मीदवारों को बता दें कि अभी तक नेशनल बोर्ड ऑफ एक्सामिनाशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा प्रोविजनल आंसर की कभी जारी नहीं की गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार एनबीईएमएस द्वारा पिछले साल रिजल्ट जारी होने के बाद फाइनल आंसर की जारी हुई थी। ऐसे में उम्मीद कम है कि प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। ब्रोशर में भी आंसर की को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

रिजल्ट डेट पर ये है अपडेट

आपको बता दें ब्रोशर में दी गई जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक रिजल्ट जारी किया जायेगा। नतीजे जारी होने के कुछ दिन बाद NBEMS द्वारा स्कोरकार्ड भी उपलब्ध करवाया जायेगा।

पासिंग मार्क्स एवं कटऑफ

रिजल्ट जारी होने साथ ही एनबीईएमएस द्वारा पासिंग मार्क्स एवं कटऑफ भी जारी किया जायेगा। पिछले वर्ष के अनुसार जनरल-ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कटऑफ 50 पर्सेंटाइल एवं स्कोर 276, जनरल, पीडब्ल्यूबीडी के लिए पर्सेंटाइल 45 एवं स्कोर 255, एससी/ एसटी/ ओबीसी (Including PwBD of SC/ ST/ OBC) के लिए कटऑफ 40 पर्सेंटाइल एवं स्कोर 235 रहा था।

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

  • नीट पीजी रिजल्ट 2026 देखने और डाउलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Public Notice में Result of NEET-PG 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके इसमें अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
  • पीडीएफ में उम्मीदवारों का एप्लीकेशन आईडी, रोल नंबर, पर्सेंटाइल और रैंक दर्ज होगी।

यह भी पढ़ें- सेना में शामिल होने का ऐसा जुनून कि छोड़ दी 46 लाख पैकेज की नौकरी, 8वें प्रयास में Er से फौजी बने शारदेंदु