Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Result: 19 छात्रों ने 700 से अधिक अंक किए हासिल, यहां देखें कैटेगरी वाइज क्वालीफाइंग स्टूडेंट्स की डिटेल

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:37 AM (IST)

    नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में 20 लाख छात्रों में से कुल 11.21 लाख छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसके अलावा, परीक्षा में ...और पढ़ें

    NEET UG Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    NEET UG Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. महिलाओं ने फिर मारी बाजी।

    2. छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 58 दर्ज किया गया।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने नीट यूजी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ, टॉपर्स लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। नीट यूजी की परीक्षा में 720 में से 715 अंक लाकर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस साल कुल 19 छात्रों ने परीक्षा में 700 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त 690 से अधिक अंक प्राप्त करने वालों 138 छात्रों में से कुल 93 प्रतिशत छात्र पहली बार नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए थे। 

    महिलाओं ने फिर मारी बाजी

    इस साल नीट यूजी की परीक्षा में 20 लाख से छात्रों ने भाग लिया था। कुल 11.21 लाख क्वालीफाइंग उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या 58 प्रतिशत से अधिक है। इस प्रकार इस साल नीट यूजी की परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा है। कुल 57 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने NEET UG की परीक्षा पास की है, जबकि छात्रों की सफलता दर कुल 55 प्रतिशत दर्ज की गई है।

    कैटेगरी वाइज सफलता दर

    नीट यूजी की परीक्षा में इस बार कुल 11.21 लाख छात्रों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में पास होने वाले जनरल छात्रों की संख्या 2.91 लाख, ओबीसी-एनसीएल छात्रों की संख्या 5.12 लाख, एससी छात्रों की संख्या 1.59 लाख, एसटी छात्रों की संख्या 63,716, जनरल-ईडब्ल्यूएस छात्रों की संख्या 95,026 और दिव्यांग छात्रों की संख्या 3,666 है।

    उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा छात्र सफल

    हर बार की तरह नीट यूजी की परीक्षा में इस बार भी उत्तर प्रदेश में सफल छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा रही है। उत्तर प्रदेश में 1.7 लाख छात्र नीट यूजी की परीक्षा में सफल हुए हैं। इसके अलावा, लक्षद्वीप से कुल 43 छात्रों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में कुल 26 छात्रों ने 690 से ज्यादा अंक हासिल किए। कुल 1,492 छात्रों ने 650 से अधिक अंक, 10,160 छात्रों ने 600 से ज्यादा अंक और 90,780 छात्रों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

    खबरें और भी

     

     

    यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Toppers List: आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने नीट यूजी की परीक्षा में हासिल की AIR-1 रैंक, यहां देखें टॉप-10 टॉपर्स लिस्ट