Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Result 2026: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link; 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:07 AM (IST)

    एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है। ...और पढ़ें

    NEET UG Result 2026 Date: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    NEET UG Result 2026 Date: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. नीट यूजी परीक्षा का परिणाम जारी।

    2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से Re-NEET UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। 

    1.37 लाख सीटों पर होगा दाखिला

    MBBS की 1.37 लाख सीटों पर दाखिले स्वीकार किए जाएंगे। दरअसल हाल ही में नेशनल मेडिकल कमीशन NMC ने MBBS की 136939 सीटों पर दाखिले के लिए जानकारी साझा की है। एनएमसी ने कुल 9911 अतिरिक्त नई सीटों का इजाफा किया है। एनएमसी के मुताबिक देशभर के अलग-अलग राज्यों में कुल 823 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए दाखिले किए जाएंगे।

    काउंसिलिंग 20 जुलाई के बाद शुरू

    एनएमसी की ओर से जल्द ही एमबीबीएस कोर्स में दाखिला के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान अपने पसंदीदा संस्थान का चयन करने कर सकेंगे। एनएमसी की ओर से काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित कराई जाएगी।

    NEET UG Result 2026 Direct Link

    इन स्टेप्स से करें चेक

    नीट यूजी परीक्षा का परिणाम एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए 5 आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
    2. अब वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
    3. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
    4. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
     

     

     

    खबरें और भी