Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Result 2026 LINK: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में डाउनलोड करें स्केरकार्ड, आर्यन-पांशुल ने किया टॉप

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 08:39 AM (IST)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। स्कोरकार्ड जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.n ...और पढ़ें

    NEET UG Re-Exam Result 2026 यहां करें चेक।

    NEET UG Re-Exam Result 2026 यहां करें चेक।

    HighLights

    1. नीट यूजी रिजल्ट जारी।

    2. नतीजों के साथ फाइनल आंसर की एवं कटऑफ भी जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी रिजल्ट (NEET UG 2026 Result) 16 जुलाई को घोषित कर दिया गया है। एग्जाम में भाग लेने वाले 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही रिजल्ट का लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। जिसपर क्लिक करके सीधे स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

    रिजल्ट लिंक neet.nta.nic.in पर हुआ एक्टिव

    नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2026 Result Link) केवल ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर एक्टिवेट हुआ है। किसी भी छात्र को पर्सनल रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी। परिणाम केवल 4 स्टेप्स में चेक किया जा सकता है और डाउनलोड किया जा सकता है-

    स्टेप 1: NEET UG Re-examResult 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
    स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
    स्टेप 3: अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके साइन इन करना होगा।
    स्टेप 4: अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड ही डाउनलोड कर सकते हैं।

    रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी

    नीट यूजी 2026 में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इन दोनों छात्रों ने 720 में से 715 अंक हासिल करके ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। परीक्षा में कुल 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए।
    कटऑफ- सामान्य वर्ग (UR/EWS) के लिए कटऑफ 715-213 दर्ज किया गया है वहीं आरक्षित वर्गों (OBC/SC/ST) के लिए कटऑफ 212-177 अंक रहा है।

    खबरें और भी

    रिजल्ट जारी होने के बाद MCC जारी करेगा काउंसिलिंग शेड्यूल

    नीट यूजी रिजल्ट की घोषणा के बाद मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जायेगा। ऑल इंडिया कोटा सीट्स के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी की जाती है। स्टूडेंट्स रैंक के अनुसार काउंसिलिंग में भाग लेकर आवंटित संस्थान में MBBS प्रोग्राम में प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे। काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स को तय तिथियों में रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए स्टूडेंट्स एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2026: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link; 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास