NTA AIAPGET Admit Card 2026 OUT: अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link
एनटीए ने NTA AIAPGET Admit Card 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से अपना प्रवेश-पत्र डाउलोड कर सकते हैं।

NTA AIAPGET Admit Card 2026 OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
एनटीए ने जारी किया एडमिट कार्ड।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार NTA AIAPGET 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर NTA AIAPGET Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद AIAPGET – 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
यह परीक्षा कुल 49 छात्रों के लिए दोबारा आयोजित कराई जा रही है। हालांकि परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त को किया गया था। लेकिन जयपुर के श्री सत्य साईं PG कॉलेज में बिजली चली जाने के कारण एग्जाम सेंटर में मौजूद 49 उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाए थे। जिसके कारण उन 49 उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है। एनटीए द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक AIAPGET परीक्षा दोबारा 01 सितंबर, 2026 को एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे आयोजित कराई जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए एग्जाम सेंटर पर परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ जरूर साथ लेकर जाएं।
