NTA SWAYAM Result 2026 OUT: एनटीए ने स्वयं जनवरी सेशन परीक्षा रिजल्ट का किया एलान, Direct Link से करें डाउनलोड
एनटीए की ओर से SWAYAM Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

NTA SWAYAM Result 2026 OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
एनटीए ने स्वयं परीक्षा का रिजल्ट किया जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से स्वयं लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 17 जून से लेकर 21 जून, 2026 के बीच परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर NTA SWAYAM Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से करें रिजल्ट चेक
स्वयं जनवरी सेशन परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Score Card for SWAYAM January 2026 Semester लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने छात्रों ने लिया परीक्षा में भाग
एनटीए द्वारा स्वयं जनवरी सेशन परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 17, 18, 19, 20 और 21 जून, 2026 को आयोजित कराई गई थी। कंप्यूटर मोड परीक्षा में शामिल होने के लिए 1,22,953 छात्रों ने पंजीकरण किया था। साथ ही परीक्षा में कुल 1,04,834 छात्र शामिल हुए थे। इसके अलावा, सीबीटी और पेन पेपर मोड की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 3,820 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था और परीक्षा में कुल 3,053 छात्र शामिल हुए थे।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त अंकों की जांच अच्छे से कर लें।