राजस्थान CET 12th Level एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड, परीक्षा 1 दिसंबर से स्टार्ट
राजस्थान RSSB CET 12th Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan CET 12th Admit Card 2026
HighLights
राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटि टेस्ट CET 12th परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
राजस्थान सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब होगी परीक्षा
राजस्थान सीईटी परीक्षा का आयोजन 01 से 03 दिसंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा में राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला एवं संस्कृति, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान की अर्थव्यवस्था करंट अफेयर्स और हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में उम्मीदवारों से 240 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जीएगी।
दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
सीईची परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से लेकर शाम 5:30 तक आयोजित कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Constitution Day 2026 Quiz: संविधान दिवस से जुड़े 20 जरूरी सवाल, हर Fact बनाएंगे आपको प्रतियोगिता में विजेता