Rajasthan SET 2026: स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट में आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, परीक्षा 6 सितंबर को
राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट में आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

Rajasthan SET 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
सीईटी में आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।
31 जुलाई तक आवेदन करने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट में आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश Rajasthan SET 2026 के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। वे उम्मीदवार जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। नई अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान एसईटी 2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
एग्जाम पैटर्न
सीईटी-2026 की लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 50 सवाल और पेपर-2 में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में आयोजित कराई जाएगी।
परीक्षा शुल्क
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। जनरल, एसबीसी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 1500 रुपये, राजस्थान राज्य के ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं एसबीसी उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये और राजस्थान राज्य के एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है।
खबरें और भी
कैसे करें आवेदन
राजस्थान सीईटी-2026 में आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uok.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर Rajasthan State Eligibility Test 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आदि को ध्यान से दर्ज कर लें।
- जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।