Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RBI Officer Grade B Admit Card 2026: ऑफिसर ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन 5 स्टेप्स से करें डाउनलोड

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 12:16 PM (IST)

    आरबीआई ने ऑफिसर ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    RBI Officer Grade B Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    RBI Officer Grade B Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. फेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

    2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ऑफिसर ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार फेज-1 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और फेज-2 की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रवेश-पत्र का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

    इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    फेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर RBI Officer Grade-B Phase-II Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
    • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    इस दिन होगी परीक्षा

    आरबीआई की ओर से फेज-2 डीआर जनरल परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई और फेज-2 डीईपीआर/डीएसआईएम परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिये ऑफिसर ग्रेड-बी के कुल 60 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

    फेज-2 की परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच अच्छे से कर लें। इसके अतिरिक्त परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। बगैर एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

     
     

     

     

     

     

    खबरें और भी