विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RPSC APO Admit Card 2026: आरपीएससी एपीओ प्रीलिम एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Download Link

Updated: Mon, 31 Aug 2026 11:38 AM (IST)

आरपीएससी एपीओ भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिसे उम्मीदवार इस पेज से डायरेक्ट डाउनलोड ...और पढ़ें

RPSC APO Admit Card 2026 OUT

RPSC APO Admit Card 2026 OUT

HighLights

  1. राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।

  2. 2 सितंबर को आयोजित होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2026 (प्रारंभिक) यानी की RPSC APO Exam के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन जारी किये गए हैं। आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड (RPSC APO Hall Ticket) डाउनलोड कर सकते हैं।

2 सितंबर को होगा एग्जाम

राजस्थान असीसेन्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 सितंबर को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड नीचे दी रही स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड किया जा सकता है।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका

  • राजस्थान एपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको Admit Card बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद ASSISTANT PROSECUTION OFFICER EXAM 2026 (RPSC) के आगे Get Admit Card पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर दर्ज करने के बाद डेट ऑफ बर्थ सेलेक्ट करें।
  • दिया गया कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड सकते हैं।

RPSC APO Admit Card 2026 Download Link

सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे एग्जाम के दिन सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा और ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे।

इस भर्ती के माध्यम से सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - IBPS RRB Notification 2026: आईबीपीएस क्लर्क-पीओ भर्ती के आवेदन कल से, इन डेट्स में होगा एग्जाम; चेक करें शेड्यूल