विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Section Controller Answer Key 2026 OUT: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 25 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:22 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2026 04:14 PM (IST)

आरआरबी की ओर से RRB Section Controller Answer Key 2026 आज शाम 4 बजे जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों ...और पढ़ें

RRB Section Controller Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

 RRB Section Controller Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आरआरबी ने जारी की प्रोविजमल आंसर-की।

  2. 25 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB Section Controller Answer Key 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

इस डेट तक मिलेगा आपत्ति दर्ज करने का मौका

आरआरबी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक जो उम्मीदवार उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे। वे RRB की वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार आज शाम 4 बजे से लेकर 25 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस जमा करनी होगी। प्रत्येक सवाल के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना जरूरी है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिये ऑब्जेक्शन फीस जमा कर सकते हैं।

rrb

 

इन 6 तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं प्रोविजनल आंसर-की

आरआरबी की ओर से RRB Section Controller Answer Key जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें। 
  • इसके बाद आंसर-की सेक्शन पर विजिट करें।
  • अब RRB Section Controller Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल का भुगतान करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिये 119 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें जनरल के लिए कुल 50 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 09 पद, ओबीसी के लिए कुल 29 पद, एससी के लिए कुल 19 पद और एसटी के लिए कुल 12 पद आरक्षित है।

 

यह भी पढ़ें: RRB Technician Answer Key 2026 OUT: टेक्नीशियन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 22 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका