विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Technician Answer Key 2026 OUT: टेक्नीशियन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 22 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:51 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Oct 2026 09:54 AM (GMT+05:30)

आरआरबी की ओर से RRB Technician Answer Key 2026 आज जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Technician Answer Key 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी।

 RRB Technician Answer Key 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी।

HighLights

  1. जल्द जारी होगी प्रोविजमल आंसर-की।

  2. आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से टेक्नीशियन लिखित परीक्षा की प्रोविजनल  आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 06 अक्टूबर से लेकर 09 अक्टूबर, 2026 के बीच इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB Technician Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

टेक्नीशियन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद RRB Technician Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

आपत्ति दर्ज करने का मौका

टेक्नीशियन परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्हें आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार जिस उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे 22 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सवाल के लिए 50 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिड कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिये ऑब्जेक्शन फीस जमा कर सकते हैं। 

rbi new

 

कब जारी होगा रिजल्ट

आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा रिजल्ट की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आरआरबी की ओर से जल्द ही टेक्नीशियन का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, 27 अक्टूबर से पहले कर लें अप्लाई बाद नहीं मिलेगा दोबारा मौका