विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Technician Exam Date 2026: आरआरबी ने टेक्नीशियन एग्जाम डेट का किया एलान, एडमिट कार्ड इस डेट पर होगा जारी

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:05 PM (IST)

आरआरबी की ओर से टेक्नीशियन परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा कुल 6557 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई जा रही है।

RRB Technician Exam Date 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

RRB Technician Exam Date 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. टेक्नीशियन परीक्षा तिथि जारी।

  2. कुल 6557 पदों के लिए होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे टेक्नीशियन परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से RRB Technician Exam Date 2026 की घोषणा कर दी गई है। बता दें, यह परीक्षा रेलवे में टेक्नीशियन के कुल 6557 पदों के लिए आयोजित कराई जा रही है। जो उम्मीदवार आरआरबी टेक्नीशियन की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।

कब होगी परीक्षा

आरआरबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रेलवे टेक्नीशियन परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 06 से 09 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। सीबीटी-1 परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 90 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। सीबीटी-1 की परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी एवं एससी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

रेलवे टेक्नीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। 

कितनी मिलेगी सैलरी

टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,200 रुपये और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये प्रदान किए जाएंगे। 

 

यह भी पढ़ें: SSC GD Constable Result 2026 Live: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड