RSSB Exam City Slip 2026: महिला पर्यवेक्षक परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनल ...और पढ़ें

RSSB Exam City Slip 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
आरएसएसबी ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप।
एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड RSSB ने महिला पर्यवेक्षक परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आदि को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RSSB Female Supervisor Exam City Details 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आरएसएसबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक महिला पर्यवेक्षक परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इस दिन होगी परीक्षा
महिला पर्यवेक्षक लिखित परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा में स्नातक स्तर के 150 बहुलिकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र में जाने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से पढ़ लें।