विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI PO Mains Admit Card 2026: प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड

Updated: Thu, 03 Sep 2026 09:21 AM (IST)

एसबीआई की ओर से SBI PO Mains Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Mains Admit Card 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

SBI PO Mains Admit Card 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. पीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. 12 सितंबर को होगा एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक इंडिया SBI की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी गई है। बता दें, इस परीक्षा के जरिये प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार SBI PO Mains 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद SBI PO Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

12 सितंबर को होगी परीक्षा

एसबीआई की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस, सामान्य जागरूकता, वित्तीय जागरूकता और अंग्रेजी विषय से 200 अंकों के 170 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित है। मुख्य परीक्षा में 30 अंकों का एक डिस्क्रिप्टिव पेपर भी आयोजित कराया जाएगा। परीक्षा की अवधि 30 मिनट होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेजों को जरूर साथ लेकर जाएं। साथ ही एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचना का भी प्रयास करें। 

 

 

यह भी पढ़ें: IOB SO Recruitment 2026: जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी