विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

School Holiday List 2026: नवंबर महीने में किन डेट्स में बंद रहेंगे स्कूल, चेक कर लें स्टेट वाइज पूरी हॉलिडे लिस्ट

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:38 PM (IST)

नवंबर माह में दिवाली, भैया दूज, छठ जैसे त्योहारों के साथ ही गुरु नानक जयंती भी आने वाली है। आप ...और पढ़ें

School Holiday List 2026: नवंबर महीने में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट।

School Holiday List 2026: नवंबर महीने में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट।

HighLights

  1. नवंबर महीने में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां करें चेक।

  2. दिवाली, छठ, भैया दूज, गुरुनानक जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर महीना स्टार्ट होने वाला है और इस माह में दिवाली, भैया दूज, छठ जैसे त्योहारों के साथ ही गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा भी पड़ेगी। ऐसे में इस महीने में स्कूलों/ कॉलेजों में छुट्टियां रहती हैं। स्टूडेंट्स को भी छुट्टियों का इंतजार रहता है ताकी वे इन दिनों में भरपूर मौज-मस्ती करके खुद को तारो-ताजा कर सकें।

ऐसे में बच्चों के साथ ही अविभावकों के लिए भी जानना बेहद जरूरी है कि नवंबर माह में कितने दिन स्कूलों/ कॉलेजों में छुट्टियां रहेंगी ताकी वे डेट्स को ध्यान में रखकर आगे का प्लान तैयार कर सकते हैं।

छुट्टियों की डेट एवं दिन के अनुसार लिस्ट

नवंबर माह में पड़ने वाले त्योहार, जयंती व रविवार को ध्यान में रखकर अवकाश के दिनों की पूरी लिस्ट आप नीचे चेक कर सकते हैं।

  • 8 नवंबर 2026 (रविवार): दीपावली / नरक चतुर्दशी
  • 9 नवंबर 2026 (सोमवार): गोवर्धन पूजा (कुछ राज्यों में)
  • 11 नवंबर 2026 (बुधवार): भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती (कुछ राज्यों में)
  • 15 नवंबर 2026 (रविवार): छठ पूजा पर्व
  • 16 नवंबर 2026 (सोमवार): वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस (उत्तर प्रदेश में)
  • 22 नवंबर 2026: रविवार का अवकाश
  • 24 नवंबर 2026 (मंगलवार): गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / गुरु तेग बहादुर शहीद
  • 29 नवंबर 2026: रविवार का अवकाश

यूपी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में दिवाली पर 8 नवंबर से लेकर 11 नवंबर 2026 तक छुट्टी रह सकती है। इस दौरान दिवाली के साथ ही भैया दूज, गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार सेलिब्रेट किये जायेंगे।

महाराष्ट्र के स्कूलों में 2 नवंबर से स्कूल बंद

महाराष्ट्र राज्य में दिवाली व अन्य त्योहारों को देखते हुए छुट्टियों का एलान कर दिया है और यह 2 नवंबर से शुरू हो जाएंगी और 14 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगी। इस प्रकार से कुल 13 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 15 को रविवार की छुट्टी रहने के बाद स्कूल 16 नवंबर को खुलेंगे।

राजस्थान में भी छात्रों को मिलेंगी इकठ्ठी छुट्टियां

राजस्थान राज्य में दिवाली को देखते हुए स्कूलों में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक हो सकती हैं। हालांकि, यह स्कूलों पर निर्भर करेगा कि वहां कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने स्कूल से जानकारी अवश्य ले लें।

हिमाचल में 6 नवंबर से शुरू होंगी छट्टियां

हिमाचल प्रदेश में 6 नवंबर से लेकर 10 नवंबर 2026 तक छुट्टियां रहेंगी। स्टूडेंट्स और अविभावक इसी को ध्यान में रखकर अपने प्लान बना सकते हैं।

छात्रों एवं अविभावकों को सलाह दी जाती है कि राज्य के अनुसार छुट्टियां कम या ज्यादा हो सकती हैं। ऐसे में छुट्टियों की ऑफिशियल जानकारी के लिए एक बार स्कूल से संपर्क करके भी पूरी जानकारी हासिल कर लें।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam Date 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल, 5 से 24 फरवरी तक होंगे एग्जाम