विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

School Holiday in September 2026: सितंबर माह में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, डेट वाइज चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Updated: Mon, 31 Aug 2026 09:22 AM (IST)

सितंबर माह स्टार्ट होने वाला है। छात्र एवं अविभावक इस पेज से इस महीने में पड़ने वाली सभी छुट्टियों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

September Holidays List 2026 यहां से करें चेक।

September Holidays List 2026 यहां से करें चेक।

HighLights

  1. सितंबर महीने में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट यहां करें चेक।

  2. आने वाले महीनों में भी रहेगी छुट्टियों की भरमार।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर माह स्टार्ट होने वाला है। इस महीने में कई त्योहार सेलिब्रेट किये जाने हैं जिसके चलते स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। छुट्टियों का इंतजार बच्चों के साथ ही उनके माता-पिता को भी रहता है ताकी वे कहीं आने-जाने, घूमने का प्लान बना सकें। अगर आप भी सितंबर महीने में कहीं की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह महीना आपके लिए सही है। इस महीने में वीकेंड की छुट्टियों के साथ ही कई त्योहार आने वाले हैं जो वीकेंड के साथ ही आ रहे हैं। आप इन छुट्टियों का फायदा उठा सकते हैं।

किन-किन डेट्स में बंद रहेंगे स्कूल जान लें पूरी डिटेल

सितंबर माह में 4 रविवार के साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी/ हरतालिका तीज, अनंत चतुर्दशी/ गणेश विसर्जन आदि सेलिब्रेट किये जायेंगे। आप दिन एवं डेट के अनुसार जान सकते हैं कि इस महीने में कब-कब विद्यालयों में छुट्टियां रहेंगी।

  • 4 सितंबर 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 5 सितंबर 2026: शिक्षक दिवस
  • 6 सितंबर 2026: रविवार
  • 13 सितंबर 2026: रविवार
  • 14 सितंबर 2026: हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी (गणेश उत्सव का आरंभ)
  • 20 सितंबर 2026: रविवार
  • 25 सितंबर 2026: अनंत चतुर्दशी व गणेश विसर्जन
  • 27 सितंबर 2026: रविवार
School Holiday in September

अक्टूबर-नवंबर माह में रहेगी छुट्टियों की भरमार

सितंबर माह संपन्न होने के बाद अक्टूबर माह में कई त्योहार आने वाले हैं जिसमें लंबी छुट्टियां देखने को मिलेंगी। अक्टूबर एवं नवंबर माह में गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती के साथ ही दशहरा, दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा जैसे त्यौहार भी सेलिब्रेट किये जायेंगे। डेट के अनुसार अक्टूबर माह में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, दशहरा- 20 अक्टूबर को, महर्षि वाल्मीकि जयंती 26 अक्टूबर को पर स्कूल, कॉलेज एवं स्कूलों में अवकाश रहगा। इसके अलावा 8 नवंबर को दिवाली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर को भैया दूज, 15 नवंबर को छठ पूजा, 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा पर छुट्टी रहेगी।     

आपको बता दें कि ये सभी छुट्टियां सरकारी गैजेट के अनुसार होती हैं। इसमें से कई छुट्टियां राज्य को ध्यान में रखकर रिस्ट्रिक्टेड होती हैं, ऐसे में आप इन छुट्टियों का मिलान अपने स्कूल कैलेंडर से अवश्य कर लें। इसके अलावा आप सीधे स्कूल से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।