Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026: सीएचएसएल टियर-2 एडमिट कार्ड यहां ssc.gov.in एक्टिव, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 08:57 AM (IST)

    एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग ने (SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026) जारी कर दिया है।  परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

    SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026: इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    एसएससी की ओर से टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद 'SSC CHSL Tier-II Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
    • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    इतने पदों पर होगी भर्ती

    एसएससी की ओर से सीएचएसएल परीक्षा के जरिये कुल 3131 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 22 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा का नाम, अपना नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जानकारी अच्छे से जांच लें।

    इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। अन्यथा देरी होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइट फोटो को जरूर साथ लेकर जाएं।

    यह भी पढ़ें: Patna High Court Vacancy 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, स्नातक पास युवाओं के लिए मौका