Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SSC GD Constable Result 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इन 5 तरीकों से कर सकेंगे चेक

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 07:32 PM (IST)

    एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। ...और पढ़ें

    SSC GD Constable Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    SSC GD Constable Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. जल्द जारी होगा एसएससी जीडी परीक्षा का परिणाम।

    2. रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी होगी जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार SSC GD Constable 2026 की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी।

    इन 5 स्टेप्स से कर सकेंगे रिजल्ट चेक

    जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही एसएससी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स काए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकेंगे।

    • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद SSC GD Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    रिजल्ट जारी होने के बाद

    लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण PET, शारीरिक मानक परीक्षण PST और दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट और कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

    सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए समय-समय पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर आदि की जांच ध्यान से कर लें। 

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: SSC MTS Result 2026: एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, मेरिट लिस्ट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड