SSC JHT FRTA Result 2026 OUT: एसएससी जेएचटी एफआरटीए परीक्षा का रिजल्ट जारी, 525 कैंडिडेट्स सफल, ये रहा Direct Link
एसएससी की ओर से SSC JHT FRTA Result 2026 जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 525 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।

SSC JHT FRTA Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
एसएससी ने जारी किया रिजल्ट।
ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें पीडीएफ।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर JHT FRTA रिजल्ट का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। वे SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर SSC JHT FRTA Result 2026 देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें SSC JHT FRTA Result
एसएससी जेएचटी एफआरटीए परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC JHT FRTA Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
SSC JHT FRTA Cutoff 2026 Direct Link
इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
एसएससी की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबित JHT FRTA की परीक्षा में कुल 525 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट की घोषणा भी की गई है। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने नाम के साथ-साथ अभिभावक का नाम, रोल नंबर और रैंक ही जांच ध्यान से कर लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।