Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SSC MTS Result 2026: एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, मेरिट लिस्ट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 05:29 PM (IST)

    एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7948 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ...और पढ़ें

    SSC MTS Havaldar Result 2026

    SSC MTS Havaldar Result 2026

    HighLights

    1. एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती रिजल्ट ssc.gov.in पर होगा घोषित। 

    2. 4 से 19 फरवरी तक परीक्षा हुए थी आयोजित। 

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 से 19 फरवरी 2026 तक करवाया गया था। जिसके बाद से ही अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वीक में परिणाम जारी किये जाने की संभावना है। हालांकि, आपको बता दें कि कि एसएससी की ओर से अभी तक ऑफिशियल डेट साझा नहीं की गई है।

    कहां और कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

    एसएससी द्वारा एमटीएस हवलदार भर्ती का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जायेगा। परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी होगा जिसमें सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर दर्ज होगा। परिणाम चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

    • एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती रिजल्ट 2026 घोषित होते ही आपको ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।
    • इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

    रिजल्ट के बाद क्या है प्रॉसेस

    जो उम्मीदवार रिटेन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। बता दें कि एमटीएस पद के लिए अगला चरण सीधे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए होगा वहीं हवलदार पदों के लिए अभ्यर्थियों को पहले पीईटी/पीएसटी और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

    कितने पदों पर होंगी नियुक्तियां

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 7948 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से मल्टी टास्किंग स्टाफ 6,810 पद और 732 हवलदार के लिए 732 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के पास रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का मौका, आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन शुरू