SSC Stenographer Exam City Slip 2026: स्टेनोग्राफर और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड
एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है। परीक्षा का आयोजन इसी माह यानी सितंबर में किया जाएगा।

SSC Stenographer Exam City Slip 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
एसएससी ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप।
एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से स्टेनोग्राफर और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर JHT परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफर और JHT की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करना चाहते हैं। वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.inपर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गई जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
स्टेनोग्राफर और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने परीक्षा शहर के बारे में जान सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जरूरी डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशम नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा 09 सितंबर से लेकर 12 सितंबर के बीच और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर JHT परीक्षा 08 सितंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिये स्टेनोग्राफर के कुल 1275 और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 84 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
एसएससी की ओर से परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड की घोषणा भी कर दी जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें।
