विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET June Certificate 2026: यूजीसी नेट स्कोरकार्ड यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, जानें सर्टिफिकेट कब होंगे जारी 

Updated: Sun, 30 Aug 2026 02:40 PM (IST)

यूजीसी नेट जून सेशन का रिजल्ट जारी होने के बाद अब जल्द ही सर्टिफिकेट जारी कर दिए जायेंगे। JRF एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 4241 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।

UGC NET June Result 2026

UGC NET June Result 2026

HighLights

  1. यूजीसी नेट जून सेशन के लिए सर्टिफिकेट जल्द होंगे जारी।

  2. स्कोरकार्ड लिंक उपलब्ध, इस पेज से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून 2026 सेशन का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिए था वे अपना रिजल्ट चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

तीन कैटेगरी तक तहत सफल उम्मीदवारों की संख्या

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए कुल 7,73,806 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 4,30,195 मेल, 3,43,575 फीमेल और 36 थर्ड जेंडर उम्मीदवार थे। कुल 84 विषयों की परीक्षा के लिए 6,07,151 उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया। इसमें से Junior Research Fellowship (JRF) and Assistant Professor के लिए 4241, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी एडमिशन के लिए 45,904 उम्मीदवारों और केवल पीएचडी एडमिशन के लिए 97,434 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।

क्वालिफाइड अभ्यर्थी सर्टिफिकेट कब और कहां से कर पाएंगे डाउनलोड

पिछले सत्र में फरवरी माह में रिजल्ट जारी होने के बाद सर्टिफिकेट अप्रैल में जारी किये गए थे। हालांकि, एनटीए की ओर से इस बार पहले ही साफ किया जा चुका है कि पीएचडी एडमिशन सहित अन्य कार्यक्रम के लिए देरी नहीं होगी। ऐसे में उम्मीद है कि सर्टिफिकेट जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे।

स्कोरकार्ड अभी कर लें डाउनलोड

यूजीसी नेट जून एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 22, 23, 24, 25, 29 एवं 30 जून 2026 एवं 5 जुलाई 2026 को CT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परीक्षा केंद्र, जालंधर पर करवाया गया था। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में लिया था वे अपना स्कोरकार्ड नीचे दी जा रही केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही डायरेक्ट लिंक पर भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

  • NTA UGC NET Result 2026 चेक करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate Activity में UGC-NET June 2026 Score Card पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UGC NET June Score Card Link 2026
Final Answer Key UGC-NET June 2026 (84 Subjects)