UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डेट एवं टाइम घोषित, इस दिन जारी किया जायेगा परिणाम
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट (Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026) 25 अप्रैल को जारी कर दिया जायेगा। ...और पढ़ें

Uttarakhand Board Result 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर दसवीं एवं बारहवीं कक्षा रिजल्ट डेट (Uttarakhand Board Result 2026 date) एवं टाइम की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड के अधिकारियों द्वारा साझा की गई डिटेल के मुताबिक दोनों ही क्लासेज का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जायेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित होते ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर एक्टिवेट हो जायेगा जहां से छात्र रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे और मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।
2.5 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा
उत्तराखंड बोर्ड द्वारा इस वर्ष 10th क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 23 फरवरी से 20 मार्च तक एवं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक करवाया गया था। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर ढाई लाख स्टूडेंट्स हैं जिनका रिजल्ट जारी किया जायेगा।
रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
उत्तराखंड बोर्ड 10th 12th रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो बच्चे राज्य में टॉप पोजीशन हासिल करेंगे उनको राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
परिणाम इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
- उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर RESULTS/ ADMIT CARDS कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब HIGH SCHOOL AND INTERMEDIATE MAIN EXAM 2026 पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नए पेज पर व्यू रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
- अब क्लास (10th या 12th) सेलेक्ट करें और रोल नंबर दर्ज करने के बाद कोड भरकर व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे अब चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।
फेल होने पर भी छात्र ऐसे हो सकेंगे पास
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अगर कोई छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। इसमें शामिल होकर छात्र अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।