UP Home Guard Admit Card 2026: डीवी और पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड इस डेट पर होगा जारी, यहां uppbpb.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड
होम गार्ड डीवी और पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सक ...और पढ़ें

UP Home Guard Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB की ओर से यूपी पुलिस होम गार्ड डीवी और पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तारीख का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार UP Home Guard की लिखित परीक्षा में सफल घोषित हुए थे और DV/PST परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जल्द ही प्राप्त कर सकेंगे।
इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड जल्द ही UPPRPB की वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमेपज पर UP Home Guard DV/PST Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक DV/PST एडमिट कार्ड 06 जुलाई, 2026 को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही डीवी व पीएसटी परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई से लेकर 07 अगस्त के बीच किया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
यूपी होम गार्ड के कुल 41,424 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 16650 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कुल 4331 पद, ओबीसी के लिए कुल 11090 पद, एससी के लिए कुल 8645 पद और एसटी के लिए कुल 808 पद आरक्षित किए गए हैं।