UPMSP UP Board Result 2026 LIVE: स्टूडेंट्स न हों परेशान, आज नहीं आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह में आने की संभावना है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपना रोल नंबर लिखकर पास रख लें। रिजल्ट (UPMSP 10th 12th Result 2026 Updates) प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड सचिव भगवती सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया जायेगा।

UP Board 10th 12th Result 2026 date & time
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया गया था जिसमें 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। अब इन सभी स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता-पिता को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है ताकी वे अगली कक्षाओं में बच्चों की एडमिशन प्रक्रिया को पूरा कर सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजों का इंतजार इस वीक में खत्म हो सकता है। रिजल्ट डेट एवं टाइम को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) द्वारा नोटिस कभी भी जारी किया जा सकता है।
स्टूडेंट्स को बता दें कि बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं का परिणाम एक साथ जारी होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की आवश्यकता होगी। परिणाम आधिकारिक साइट upmsp.edu.in, डिजीलॉकर results.digilocker.gov.in और SMS के जरिये चेक किया जा सकेगा।
UPMSP UP Board Result 2026: ऑफिशियल डेट जल्द होगी जारी
UPMSP द्वारा बोर्ड रिजल्ट जारी होने की डेट एवं समय की घोषणा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।
UP Board Result Date 2026: 25 अप्रैल तक रिजल्ट जारी होने का है अनुमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने का अनुमान है। ऑफिशियल डेट की घोषणा बोर्ड द्वारा जल्द ही दी जाएगी।
UPMSP 10th 12th Result 2026: राज्य सरकार करेगी टॉपर का सम्मान
जो छात्र बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करेंगे उनको राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा। स्टूडेंट्स को नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
परिणाम जारी होने के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होती है जारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। दोनों कक्षाओं की टॉपर्स लिस्ट अलग अलग जारी होगी
UPMSP: ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त
रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद बोर्ड द्वारा आपकी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद आप अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
UP Board 10th 12th Result 2025: रिजल्ट की डिजिटल कॉपी कर सकेंगे डाउनलोड
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर छात्र रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट की डिजिटल कॉपी ही डाउनलोड कर सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त होगी।
UPMSP Board Result 2026: बोर्ड कभी भी कर सकता है रिजल्ट को लेकर बैठक
माध्यमिक शिक्षा परिषद् रिजल्ट को लेकर जल्द ही बैठक कर सकता है। इसके बाद नतीजों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी जाएगी।
UPMSP Board Result 2026 Updates: परिणाम जारी होने से पहले नोटिफिकेशन होगी जारी
हर वर्ष यूपी बोर्ड की ओर से नोटिस जारी कर रिजल्ट जारी होने की डेट एवं समय की जानकारी दी जाती है। अभी तक बोर्ड की ओर से ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में आज रिजल्ट जारी होने की संभावना नहीं है।
UPMSP Result 2026: क्या आज आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि वे ज्यादा परेशान न हों। माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा आज परिणाम जारी नहीं किया जायेगा।
UP Board 12th Result 2026: 12वीं रिजल्ट का विवरण
पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15% रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60% थी। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77% अधिक रहा।
UP Board 10th Result 2026: पिछले साल 10th क्लास का ऐसा रहा था परिणाम
पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा में कुल 25,45,815 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी जिसमें से 22,94,122 छात्रों से सफलता प्राप्त की है। ओवरऑल पास प्रतिशत 90.11% दर्ज किया गया है। इसमें से लड़कों की संख्या 13,27,024 थी जिसमें 11,49,884 स्टूडेंट्स पास हुआ। पास पर्सेंटेज 88.66% रहा। इसके अलसा लड़कियों की संख्या 12,18,791 थी जिसमें से 11,44,138 पास हुईं। पास पर्सेंटेज पास 93.87% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.21% अधिक रहा है।
फेल स्टूडेंट्स के लिए आयोजित होगा कंपार्टमेंट एग्जाम
जो छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जायेंगे उनके लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। छात्र इसमें भाग लेकर इसी साल परीक्षा पास करके साल खराब होने से बचा सकेंगे।
UP Board Result 2026 LIVE: फेल स्टूडेंट्स भी न उठायें गलत कदम, ऐसा करके इसी साल हो सकेंगे पास
अगर कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाता है तो भी उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र भी इसी साल परीक्षा में पास हो सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है। फेल स्टूडेंट्स इसमें भाग लेकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
UP Board Result Date: पास होने के लिए पाने होंगे इतने अंक
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर में पास होने के लिए सभी विषयों में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। हालांकि किसी विषय में कम अंक आने पर ग्रेस मार्क्स देकर भी छात्रों को पास किया जाता है। 10th क्लास में 6 में से 5 विषयों में पास होने पर भी स्टूडेंट को उत्तीर्ण माना जायेगा।
UPMSP Result 2026: पिछले साल इस डेट में हुआ था रिजल्ट जारी
यूपी बोर्ड रिजल्ट पिछले वर्ष 25 अप्रैल को जारी हुआ था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है इस वर्ष भी परिणाम इसी डेट के आसपास जारी किया जा सकता है।
बोर्ड ने नहीं जारी की ऑफिशियल डेट
सभी छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि अभी यूपी बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट एवं टाइम की घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही बोर्ड द्वारा ऑफिशियल नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी जाएगी।
UPMSP UP Board Result 2026 LIVE: क्या 25 अप्रैल तक आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश 25 अप्रैल तक यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक बोर्ड की ओर से ऐसी किसी भी जानकारी को साझा नहीं किया गया है।
UPMSP UP Board Result 2026 LIVE: रिजल्ट कभी भी आने की उम्मीद
यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जायेगा। UPMSP की ओर से डेट एवं टाइम की जानकारी कभी भी नोटिफिकेशन जारी कर साझा की जा सकती है।
UP Board Result 2026 date and time: ग्रेस मार्क्स देकर भी किया जाता है पास
ऐसे स्टूडेंट्स जिनके एक विषय में नंबर कम आते हैं उन्हें ग्रेस मार्क्स देकर भी पास किया जाता है।
UP Board 10th 12th Result 2026: 10th में एक विषय में फेल होने पर भी रहेंगे पास
यूपी बोर्ड की ओर से छात्रों को आगे बढ़ने के लिए विशेष योजना है। इसके तहत अगर छात्र एक विषय में फेल हो जाता है तो उसे उत्तीर्ण माना जाता है।
UPMSP UP Board Result 2026 Live: पास होने के लिए 33% अंक करने होंगे प्राप्त
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं।
UP Board Result 2026: टॉपर्स को मिलता है ये ईनाम
दोनों ही कक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट देकर सम्मानित किया जाता है।
UP Board Toppers List 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड सचिव द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाता है।
upmsp result 2026 kab aayega: रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
- स्टेप 1: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है।
- स्टेप 3: अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
- स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
UPMSP UP Board Result 2026: रोल नंबर की होगी आवश्यकता
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की आवश्यकता होगी। अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं तो अभी से अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
upmsp result 2026 date: क्या कीपैड फोन से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
हां, ऐसे छात्र या अविभावक जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वे भी स्वयं ही रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको कीपैड फोन में निर्धारित नंबर पर मैसेज लिखकर भेजना होगा।
upmsp result 2026 class 10: डिजीलॉकर से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट डिजीलॉकर के एप के साथ ही वेबसाइट results.digilocker.gov.in से भी चेक किया जा सकता है।
UPMSP UP Board Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लिंक वेबसाइट पर होगा एक्टिव
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक सीधे UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर एक्टिव कर दिया जायेगा। दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट जारी होते ही इस साइट पर डायरेक्ट लिंक लगा दिया जायेगा।
UP Board Result Date 2026: कैसे जारी होता है परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड सचिव भगवती सिंह, शिक्षा मंत्री एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा।
UP Board Result 2026 Date: रिजल्ट अपलोडिंग का कार्य जारी
यूपी बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच के बाद छात्रों के अंकों को अपलोड करके मार्कशीट तैयार की जा रही है। प्रक्रिया संपन्न होने के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा हो जाएगी।
Up Board Result 2026 Live: कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका पूरा
यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की 3 करोड़ के आस पास कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। ऐसे में नतीजे जल्द ही जारी होने का अनुमान है।
LIVE UPMSP 10th, 12th Result 2026: X अकाउंट पर नोटिस होगा जारी
रिजल्ट को लेकर बोर्ड की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन ऑफिशियल X अकाउंट के साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर भी दी जाएगी।
UPMSP UP Board Result 2026: ऑफिशियल डेट एवं टाइम की घोषणा जल्द
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट की ऑफिशियल डेट एवं टाइम की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
UPMSP Results 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द होगा घोषित
मीडिया में चल रही खबरों और पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो यूपी बोर्ड रिजल्ट इस सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है।