UPSC IES ISS Interview 2026: यूपीएससी आईईएस और आईएसएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगा पर्सनैलिटी टेस्ट
यूपीएससी की ओर से UPSC IES ISS Interview 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC IES ISS Interview Schedule 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
इस डेट पर होगा इंटरव्यू।
इंटरव्यू में शामिल होने के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस IES और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस ISS इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे अभ्यर्थी यूपीएससी द्वारा जारी निर्धारित तिथि के भीतर जल्द ही इंटरव्यू में शामिल होंगे।
यूपीएससी द्वारा जारी UPSC IES/ISS Interview Schedule 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।
कब होगा इंटरव्यू का आयोजन
यूपीएससी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक UPSC IES/ISS इंटरव्यू का आयोजन 02 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कार्यालय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपीएससी द्वारा जारी के मुताबिक इंटरव्यू में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद UPSC IES/ISS Interview Admit Card लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के जरिये कुल 44 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें 16 पद इंडियन इकोनॉमिक सर्विस IES और 28 पद इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस ISS के लिए शामिल है।
